पति देख रहा था, पत्नी चीख रही थी, दोस्त बलात्कार करते रहे

इलाहाबाद 22 सितम्बरः पति और पत्नी के बीच विवाद के बाद एक ऐसी घटना सामने आयी है,जिसने हमारी सोच को सवालो के घेरे में खड़ा कर दिया है। यहां एक पति ने पत्नी को अपने दोस्तो के हाठो  सौंप दिया। ताज्जुब तो इस बात का है कि बलात्कार के समय पति कार के पास ही खड़ा रहा। पत्नी चीखती रही, लेकिन उस पर कुछ असर नहीं हुआ।

यह हैरत करने वाली घटना इलाहाबाद के खीरी की है। पुलिस के अनुसार हेमन्त व राखी दोनो  बदले हुये नाम हैं। इनकी शादी के बाद जिन्दगी आराम से गुजर रही थी। दोनो  ने लव मैरिज हीथी, इसलिये दोनो  के बीच प्यार था।

अचानक ऐसा क्या हो गया कि हेमन्त का मन बदल गया और उसने राखी का दोस्तो  के  साथ बलात्कार करवाया। आइये आपको पूरी कहानी बताते हैं।

हेमन्त और राखी की जिन्दगी को उस समय बुरी नजर लग गयी, जब दोनो  के बीच छोटी सी बात पर विवाद हो गया। विवाद सुलझाने के बजाय पति पत्नी आपस मे  इस कदर उलझे कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया। राखी ने तलाक की अर्जी देने के साथ ही भरण पोषण की डिमांड कर दी।

चूंकि विवाह के समय से ही हेमन्त के कुछ दोस्त दोनांे के बीच हुये विवाद को सुलझाने के लिये पहुंचे। घर पर सभी लोग मौजूद थे। ठंडा पेय पीने का दौर चल रहा था कि हेमन्त ने राखी को कार मे  बैठाया और घुमाने की बात करते हुये निकल गया।

कार मे  हेमन्त के अलावा उसके दोस्त भी थे। रास्ते मे  हेमन्त ने प्लान के मुताबित ठंडा पदार्थ मे  नशीली दवा मिला दी। जिसके पीने के बाद राखी अचेत होने लगी। इसके बाद उसने दोस्तो  को बलात्कार करने के लिये उकसा दिया। फिर क्या था। दोस्तो  ने राखी की इज्जत को तार-तार कर दिया। कमाल तो इस बात का रहा कि हेमन्त ने पूरी घटना का एमएमएस बना लिया। बाद मे  जब राखी को होश आया, तो उससे कहा कि कोर्ट मे  समझौता कर ले, वर्ना उसका एमएमएस पूरी दुनिया देखेगी।

परेशान राखी ने पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने पति व दोस्तो को  बंदी बना लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *