झांसी। राजगढ़ स्थित शारदा देवी डिग्री कॉलेज में दिनांक 19 नवंबर 2026 से 23 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स “प्रवेश एवं निपुण शिविर “का सफल आयोजन किया गया, जिसका समापन आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (गाइड), झांसी मंडल कविता पांडे उपस्थित रही। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु महाविद्यालय के प्रबंधक श्री देवेंद्र बख्शी, उप प्रबंधक श्री उदित बख्शी एवं अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंह, कॉलेज की प्राचार्या विजियता सिंह राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं को स्काउट-गाइड के नियमों, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, ध्वज शिष्टाचार, गांठ बांधने की कला एवं समाज सेवा के विभिन्न आयामों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। I शिविर के ट्रेनर पृथ्वीराज सिंह रहे। समापन अवसर पर अतिथियों ने रोवर्स एवं रेंजर्स द्वारा लगाए गए तंबुओं एवं ब्रिज का निरीक्षण किया और उनके अनुशासन व सेवा भाव की सराहना की।
इस संपूर्ण शिविर का सफल संचालन एवं मार्गदर्शन रोवर प्रभारी श्री पंकज सिंह एवं रेंजर प्रभारी सोनम योगी के नेतृत्व में किया गया। अंत में महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स “प्रवेश एवं निपुण शिविर “का आयोजन
