पावर हाउस में तैनात जेई ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़। उदयपुर थाना क्षेत्र के पावर हाउस में तैनात अवर अभियंता (JE) विवेक यादव (38) ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि विवेक यादव, पुत्र राजन प्रसाद यादव, मूल रूप से जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी थे। वह उदयपुर क्षेत्र के पावर हाउस में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, जब कर्मचारियों ने उनसे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया और उन्होंने फोन नहीं उठाया तो कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे। वहां उनका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *