पैसों की लालच मे मां-बाप बने बहू-बेटे के दुश्मन

झांसीः पैसों की लालच कहंे या फिर आपसी अनबन। एक परिवार की कहानी आज पुलिस के सामने आयी। इसमंे बहू व बेटे ने मिलकर अपने ही माता-पिता व अन्य लोगांे के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की।

झांसी के एरच थाना क्षेत्र के रौतानपुरा मे रहने वाली दीपा अहिरवार पत्नी सुरेन्द्र ने एसएसपी को दिये शिकायती पत्र मे आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उन्हंे प्रताडि़त कर रहे हैं। इतना मारा जाता कि लहूलुहान हो जाते। पति सुरेन्द्र की जून माह मे जमकर पिटाई की गयी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उन्हंे घर से निकालना चाहते हैं।

शिकायती पत्र मे अपनी व्यथा बताते हुये दीपा ने कहा कि उसके दो बच्चे हैं। घर मे रहने को ठिकाना नहीं है। ऐसे मे वह क्या करे? वह ससुराल से अलग रह रहे हैं, लेकिन वह लोग पीछा नहीं छोड़ रहे। विवाद का कारण भी समझ मे नहीं आ रहा। दीपा की मानंे तो वह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रही है। इसके बाद भी ससुर, सास व अन्य लोग आये दिन मारपीट करते हैं। उन्हांेने ससराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *