झांसी। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ एवं राजकीय संग्रहालय, झांसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय चितेरी कला प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन दिनांक 30 जून को शाम 4 बजे
प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी के साथ किया जाएगा।
समापन अवसर पर कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई चितेरी कलाकृतियों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें बुंदेलखंड की पारंपरिक चितेरी कला की विविध शैलियों, रंग संयोजन तथा पारंपरिक प्रतीक चिन्हों को प्रदर्शित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय संग्रहालय, झांसी के निदेशक श्री मनोज गौतम होंगे। वे प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर कार्यशाला की प्रशिक्षिका श्रीमती नीलम सारंगी कार्यशाला के उद्देश्यों एवं चितेरी कला के संरक्षण एवं संवर्धन पर अपने विचार रखेंगी।
आयोजकों ने सभी कला प्रेमियों, विद्यार्थियों, कलाकारों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रदर्शनी में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करें तथा बुंदेलखंड की इस समृद्ध लोक कला को निकट से देखने का अवसर प्राप्त करें।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
प्रदर्शनी के साथ होगा चितेरी कला प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
