राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल, समर्थकों में नया उत्साह

झांसी।
श्री संजय दुबे ‘पारिछा’ जी की हालिया फेसबुक पोस्ट के बाद दिए गए एक इंटरव्यू में उनका यह बयान कि—

“अगर पार्टी चाहेगी तो मैं चुनाव लड़ूंगा।”

भैया के इंटरव्यू ने क्षेत्र की चुनावी सरगर्मियों को और तेज़ कर दिया है। इस एक वाक्य ने राजनीतिक चर्चाओं को नई दिशा दे दी है, वहीं समर्थकों में भी उत्साह का माहौल साफ़ दिखाई दे रहा है।

उनके समर्थकों में से सरदार मनु सिंह का मानना है कि यदि पार्टी नेतृत्व का आशीर्वाद और प्रभु की कृपा रही, तो वर्ष 2027 में क्षेत्र को एक कर्मठ, जनप्रिय और विकासोन्मुख नेतृत्व के रूप में श्री संजय दुबे ‘पारिछा’ जी मिल सकते हैं।

हालाँकि, अंतिम निर्णय भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व द्वारा ही लिया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में उनके नाम को लेकर चर्चाएँ तेज़ हैं और समर्थकों में उम्मीदों का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *