उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल नगर शाखा के चुनाव संपन्न, दिलीप अग्रवाल चैयरमेन, पंकज शुक्ला अध्यक्ष, शांतनु घोष महामंत्री, के के अग्रवाल कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

झांसी आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल नगर शाखा का चुनाव, चुनाव अधिकारी सीए गौरव गुप्ता एवं कुलदीप सिंह दांगी की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें चारों पदों के लिए एक-एक नॉमिनेशन आने पर चुनाव अधिकारी ने दिलीप अग्रवाल को चैयरमेन, पंकज शुक्ला को अध्यक्ष, शांतनु घोष को महामंत्री, के के अग्रवाल को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया !
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संजय पटवारी, प्रभु दयाल साहू, अभिषेक सोनकिया, संजय चड्ढा,शालिग्राम राय, कृष्णा राय, सोनू उपाध्याय, गुड्डन अग्रवाल, रिंकू राय,प्रिंस कुशवाहा अंकित साहू आदि उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *