फूल और शरबत पिलाकर किया यातायात के लिए जागरूक !

फूल और शरबत पिलाकर किया यातायात के लिए जागरूक !

नगर में यातायात के प्रति जागरूक करने एवं यातायात की जानकारी देने के लिए और नियमों के पालन के उद्देश्य से सीपरी बाजार व्यापार महासमिति के तत्वाधान में आज सीपरी बाजार में गुरु नानक चौक पर टेंट लगाकर लोगों को यातायात के नियम तोड़ने वालों को और हेलमेट नहीं पहने हुए लोगों को फूल और गर्मी में दूध का शरबत पिलाकर यातायात नियमों के पालन करने के लिए आग्रह किया !
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी एवं सीपरी बाजार व्यापार महासमिति के अध्यक्ष संजय chaddha. के नेतृत्व में कैंप का शुभारंभ भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया !
इस अवसर पर दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन को रोककर ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर उन्हें नियमों के पालन करने का आग्रह किया फूल और शरबत लाकर प्रेरित किया !
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, कैट के महानगर अध्यक्ष डॉ विवेक बाजपेई, प्रभु दयाल साहू, दिलबाग सिंह भुसारी, अजय कपूर, रिंकू सलूजा, मोहन सिंह भुसारी, ऋषि सलूजा, राजकुमार राय, राजेश बंसल, रोहित आहूजा अशोक गुरुवकशानी, नाती भुसारी, रोहित सक्सेना, स्टॉक भुसारी, कमल मल्होत्रा, सुरजीत भुसारी. बॉबी भुसारी, बी के पांडे, आदि उपस्थित रहे, आभार राजकुमार राय ने व्यक्त किया !

भवदीय

संजय चड्ढा

अध्यक्ष
सीपरी बाजार व्यापार महासमिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *