बंगाल में INDIA गठबंधन टूटा, TMC प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

*बंगाल में INDIA गठबंधन टूटा, TMC प्रत्याशियों की लिस्ट जारी;*

कांग्रेस ने कहा- “एकतरफा घोषणाएं…”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि इस तरह के समझौते को बातचीत के माध्यम से अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, न कि एकतरफा घोषणाओं से.

टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.
इस लिस्ट में शत्रुध्न सिन्हा, कीर्ति आजाद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान समेत कई बड़े नाम शामिल हैं. TMC के इस ऐलान के बाद ये तो तय हो गया है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के बाच सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पाई.
TMC के इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम लगातार प्रयास कर रहे थे कि राज्य में टीएमसी के साथ मिलकर बीजेपी का सामना किया जाए.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए TMC ने 42 उम्मीदवारों की अपनी लिस्ट जारी कर दी है।

1. कूच बिहार: (एससी) जगदीश सी बसुनिया
2. अलीपुरद्वार: (एसटी) प्रकाश चिक बड़ाईक
3. जलपाईगुड़ी: (एससी) निर्मल चौधरी रॉय
4. दार्जिलिंग: गोपाल लामा
5. रायगंज: कृष्णा कल्याणी
6. बालुरघाट: बिप्लब मित्रा
7. मालदा: उत्तर प्रसून बनर्जी
8. मालदा: दक्षिण शाहनवाज अली रैहान
9. जंगीपुर: खलीलुर्रहमान
10. बरहामपुर: युसूफ पठान
11. मुर्शिदाबाद: अबू ताहेर खान
12. कृष्णानगर: महुआ मोइत्रा
13. रानाघाट: (एससी) मुकुट मणि अधिकारी
14. बोंगांव: विश्वजीत दास
15. बैरकपुर: पार्थ भौमिक
16. दम दम: प्रोफेसर सौगत रॉय
17. बारासात: काकोली घोष दस्तीदार
19. जॉयनगर: (एससी) प्रतिमा मंडल
20. मथुरापुर: (एससी) बापी हलदर
21. डायमंड हार्बर: अभिषेक बनर्जी
22. जादवपुर: सायोनी घोष
23. कोलकाता: दक्षिण माला रॉय
24. कोलकाता उत्तर: सुदीप बंधोपाध्याय
25. हावड़ा: प्रसून बनर्जी
26. उलूबेरिया: सजदा अहमद
27. सेरामपुर: कल्याण बनर्जी
28. हुगली: रचना बनर्जी
29. आरामबाग (एससी): मिताली बाग
30. तमलुक: देबांगशु भट्टाचार्य
31. Kanthi: उत्तम बारिक
32.घाटल: दीपक अधिकारी (देव)
33 झारग्राम (एसटी): कालीपाड़ा सोरेन
34. मेदिनीपुर: जून मालिया
35. पुरुलिया: शांतिराम महतो
36. बांकुरा: अरूप चक्रवर्ती
37. बिष्णुपुर (एससी): सुजाता मंडल
38. बर्धमान पुरबा (एससी): डॉ शर्मिला सरकार
39. बर्धमान दुर्गापुर: कीर्ति आजाद
40. आसनसोल: शत्रुघ्न सिन्हा
41. बोलपुर (एससी): असित कुमार मल
42. बीरभूम: शताब्दी रॉय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *