भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

झांसी। अखिल ब्रह्मांड के न्यायकर्ता, आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव के पावन पर्व पर शिव परिवार कॉलोनी, पंचवटी, अंजनी माता परिसर में स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त जी मन्दिर पर लखन लाल सक्सेना, आवास विकास कालोनी पंचदेव महादेव मन्दिर, पर स्थापित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर प्रभाकर शास्त्री एवं अंजनी माता मन्दिर परिसर में स्थापित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर महेश चन्द्र खरे के सौजन्य से श्री चित्रगुप्त कथा, श्रंगार, पूजन, हवन स्तुति एवं महाआरती कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया। उक्त अवसर विगत वर्षों की भांति एड. सतीश चन्द्र श्रीवास्तव के सौजन्य से नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
प्रकटोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में वीरेंद्र श्रीवास्तव (संयुक्त नगर आयुक्त), प्रशांत सक्सेना (राष्ट्रीय सचिव, कायस्थ महासभा), अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द कुमार सक्सेना, प्रभाकर शास्त्री, रानी-लखन लाल सक्सेना, एड. सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, एड. हरि कृष्ण सक्सेना, एड. अजय कुमार सक्सेना, अतुल सिन्हा, अतुल श्रीवास्तव, एड. अविनाश सक्सेना, आर सी श्रीवास्तव,निशांत सक्सेना, एड. अजय कुमार सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव, सर्वेश सक्सेना डा. अंजनी श्रीवास्तव, रोहित सक्सेना, रमन श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष, कायस्थ महासभा झांसी), रवि सक्सेना, डा. राम स्वरूप, सहित समाज के अन्य प्रबुद्ध गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *