भाजपा राज में फरियाद करो ओए मुकदमा लिखवाओं : मनीराम कुशवाहा

कांग्रेस प्रदेश स्तर पर करेंगी प्रदर्शन : योगेन्द्र सिंह

झांसी: आज जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि सरकारी खरीद केंद्र पर व्याप्त अव्यवस्थाओं व कमीशनखोरी से पीड़ित किसान जब अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी को अपना दर्द सुनाने गये तो उन्हें बदलें में मुकदमा मिलता है। यही वर्तमान भाजपा सरकार की नीति है। किसानों की आवाज उठाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पर भी झूंठा मुकदमा लिख दिया गया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार विगत दिनों झांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” और 50 किसानों के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज किये जाने के विरोध कल दिनांक 04 जनवरी 2025 को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन के उपरान्त जिलाधिकारियों के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन दिया जायेगा। झांसी में पूर्वाह्न: 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने के उपरांत महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलधिकरी को दिया जायेगा।
बैठक में नीता अग्रवाल, अखिलेश गुरुदेव, अमीर चंद आर्य, इन्दिरा रायकवार , नीरज सेन, रोवेश खान, प्रिंस कटियार, घनश्याम दास झा, महेंद्र सिंह परमार, मनोज तिवारी, आशु ठाकुर, राजपाल सिंह बुंदेला, रवि दुबे, पंकज मिश्रा, प्रकाश कुशवाहा, सईदा बेगम, आबिदा खान, लोकेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

संचालन भरत राय ने किया और अंत मे आभार शैलेंन्द्र वर्मा शीलू ने व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *