भाभी अवैध संबंध को करती थी मजबूर, देवर ने कर दी हत्या

गाजियाबाद 21 सितम्बरः दिल्ली से लगे गाजियाबाद मे एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। इसके बाद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस को देवर ने वजह बतायी, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी।

बताया जाता है कि साहिबाबाद के लाजपतनगर मे  रहने वाला ओमपाल अपनी पत्नी अनीता और भाई आकाश के साथ रहता है। ओमपाल पार्किंग का ठेका लेता है। बुधवार को वह घर पर नहीं  था।

इस बीच आकाश अपने साथ एक दोस्त को लेकर आया और उसने अपनी भाभी की चाकू  से गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार अनीता का देवर आकाश से अवैध संबंध थे। ओमपाल अक्सर घर से बाहर रहता  था, इसके चलते अनीता से आकाश के संबंध हो गये थे। आकाश इस संबंध को समाप्त करना चाहता था, लेकिन अनीता ऐसा करने से रोकती थी।

आकाश ने पुलिस को बताया कि अनीता हर रोज उसे सेक्स करने को कहती थी। इससे वह परेशान हो गया था। उसने इसलिये भाभी की हत्या कर दी। थाने मे  आकाश रो रहा था। उसका भाई ओमपाल भी रो रहा था।

पुलिस ने आरोपी को बंदी बना लिया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *