*मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ग्रीष्मकालीन सावधानियों पर मंडलीय संरक्षा बुलेटिन पुस्तक का विमोचन*
मंडल रेल प्रबंधक झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा आज दिनांक 04 मई 2026 को ग्रीष्मकालीन मौसम में सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मंडलीय संरक्षा बुलेटिन पुस्तक” का विमोचन किया गया। इस बुलेटिन का उद्देश्य गर्मी के मौसम में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों के प्रति रेल कर्मचारियों को जागरूक करना तथा आवश्यक सावधानियों के पालन हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना है।
उक्त संरक्षा बुलेटिन में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान विशेष सतर्कता बरतने योग्य बिंदुओं का विस्तृत समावेश किया गया है। इसमें ट्रैक, लोको, सिग्नल एवं परिचालन से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उच्च तापमान, हीट वेव एवं अन्य मौसमी प्रभावों के दौरान भी रेल संचालन सुरक्षित एवं निर्बाध बना रहे।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन, श्री आशुतोष चौरसिया (Sr.DEN/Co), सुश्री उर्वशी कुमारी (DOM/झांसी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
