Headlines

मल्लखंभ के अखाड़े में गुजरात का दबदबा, अंडर-18 बालक वर्ग का चैंपियन बना*

*मल्लखंभ के अखाड़े में गुजरात का दबदबा, अंडर-18 बालक वर्ग का चैंपियन बना*

*मध्य प्रदेश उपविजेता; तमिलनाडु और हरियाणा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर*

झांसी। श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर, झांसी में आयोजित स्वर्गीय श्री सीताराम गुप्ता स्मृति अखिल भारतीय आमंत्रण मल्लखंभ प्रतियोगिता-2026 में देशभर से पहुंचे युवा मल्लखंभ खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से खेलप्रेमियों का उत्साह बढ़ा दिया। अंडर-18 बालक वर्ग में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया, जबकि मध्य प्रदेश उपविजेता रहा। तमिलनाडु और हरियाणा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने मल्लखंभ के विभिन्न एपरेटस पर शक्ति, संतुलन, लचीलापन, साहस और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कठिन आसनों, एक्रोबैटिक एक्सरसाइज एवं समर साल्ट
ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

*रोप, हैंगिंग और पोल मल्लखंभ में भी दिखा कड़ा मुकाबला*

अंडर-18 बालक वर्ग के व्यक्तिगत इवेंट मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। उपलब्ध परिणामों के अनुसार—
रोप मल्लखंभ

🏆 अंडर-18 बालक वर्ग : टीम चैंपियनशिप
🥇 प्रथम — गुजरात
🥈 द्वितीय — मध्य प्रदेश
🥉 तृतीय — तमिलनाडु एवं हरियाणा (संयुक्त)

*Apparatus championship*

🥇 प्रथम — मयंक सेन, मध्य प्रदेश — 8.40 अंक
🥈 द्वितीय — धरनीधरन, तमिलनाडु — 8.20 अंक
🥉 तृतीय — अर्णव शर्मा, मध्य प्रदेश — 8.15 अंक
हैंगिंग मल्लखंभ
🥇 प्रथम — धरनीधरन, तमिलनाडु — 8.20 अंक
🥈 द्वितीय — देवरत रान्या, गुजरात — 8.05 अंक
🥉 तृतीय — आराब शर्मा, मध्य प्रदेश — 8.00 अंक
पोल मल्लखंभ
🥇 प्रथम — धरनीधरन, तमिलनाडु — 8.40 अंक
🥈 द्वितीय — लोहित, तमिलनाडु — 8.25 अंक
🥉 तृतीय — मयंक सेन, मध्य प्रदेश — 7.90 अंक

इन परिणामों से स्पष्ट है कि अंडर-18 वर्ग में गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने विभिन्न एपरेटस पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

*खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे विधायक रवि शर्मा*

तृतीय सत्र के समापन
👉*अवसर पर झांसी नगर के विधायक पंडित रवि शर्मा मुख्य अतिथि तथा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य श्री श्याम सुंदर यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक व व्यापारी नेता संजय पटवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए के बारे में बताएं,इस अवसर पर मल्लखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. राजकुमार शर्मा, प्रतियोगिता निदेशक श्री राहुल चोकसी एवं श्री नरोत्तम दास अग्रवाल, महामंत्री जगदीश कौशल, सिद्धार्थ अग्रवाल, जितेंद्र लहरिया, के के अग्रवाल, रामकिशन निरंजन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, अखिलेश ब्रह्मचारी, सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता ने की।*
अतिथियों ने खिलाड़ियों एवं तकनीकी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

*मल्लखंभ की नई पीढ़ी ने दिखाया दमखम*

प्रतियोगिता का सबसे आकर्षक पक्ष अंडर-18 खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता रहा। युवा खिलाड़ियों ने कठिन आसनों, संतुलन और शक्ति का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा प्रतियोगिता परिसर तालियों से गूंज उठा।
देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच हो रही प्रतिस्पर्धा ने यह भी दिखाया कि भारतीय पारंपरिक खेल मल्लखंभ की नई पीढ़ी तेजी से तैयार हो रही है। खेल के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान मल्लखंभ के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

*आयोजन ने युवा प्रतिभाओं को दिया बड़ा मंच*
झांसी में आयोजित यह प्रतियोगिता देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा मल्लखंभ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है। प्रतियोगिता में खेल भावना, तकनीकी उत्कृष्टता और रोमांच का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम का संचालन श्री केशव कुमार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के महामंत्री श्री जगदीश कौशल ने किया।

झांसी की धरती पर युवा मल्लखंभ खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन न केवल प्रतियोगिता में रोमांच भर रहा है, बल्कि भारत की गौरवशाली पारंपरिक खेल विरासत को नई पीढ़ी के हाथों आगे बढ़ते हुए भी दर्शा रहा है।

भवदीय

संजय पटवारी

कार्यक्रम संयोजक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *