🌹🌻 महाप्रभु भगवान जगन्नाथ ने भक्तों को दिए दिव्य दर्शन🌹🌹
= रथयात्रा में जय जगन्नाथ के गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
झांसी। महानगर में गोला कुआं स्थित जगन्नाथ जी के मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा निकाली गयी। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ जी के दिव्य दर्शन किये और जय जगन्नाथ के जयकारे लगाये। नगर भ्रमण दौरान बाजारों में श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने रथयात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
मंदिर में सुबह भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण किया गया। फूल बंगला सजाया गया। शाम को महाआरती की गयी। रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी व सुभद्रा जी को भक्ति भाव से विराजमान किया गया। बैंड बाजो द्वारा गाये जा रहे मधुर भजनों, इस्कान भक्तों द्वारा किये जा रहे हरिनाम संकीर्तन के साथ रथयात्रा शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान के रथ को रस्सियों से पकड़ कर खींचा। रथयात्रा का गंधीगर का टपरा, सराफा बाजार, मानिक चौक, रानी महल, सुभाष गंज, बड़ा बाजार आदि प्रमुख बाजारों में भ्रमण दौरान श्रद्धालुओं व व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गंधीगर का टपरा पर पीयूष प्रियता रावत, पुनीत रावत आदि श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। वहीं, नगर भ्रमण कर रथयात्रा वापस मंदिर पहुंची। यहां भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए।नगर विधायक रवि शर्मा सुनीता शर्मा,जमुना प्रसाद कुशवाहा राज्य मंत्री ,दुष्यंत चतुर्वेदी, मनीष तिवारी,डॉ संजय त्रिपाठी ,डॉक्टर दिलीप शर्मा ,मैथिली मुद्गल, कम्मू तिवारी,महेश सराफ,आलोक सङैल्य ने भगवान जगन्नाथ की महाआरती की। इस दौरान समाजसेवी पंडित पीयूष रावत ,संजय नौराई, मनमोहन गेडा ,रवीश त्रिपाठी,महेंद्र भंडारी ,पुरुषोत्तम स्वामी, प्रशांत रिछारिया,विनय आनंद शास्त्री,मुकेश सिंघल, प्रभात शर्मा,विनोद अवस्थी ,मुकेश अग्रवाल ,जयदीप खरे,आलोक वर्मा, वीरू यादव,राघव वर्मा, संजीव तिवारी , प्रदीप गुप्ता,गोकुल दुबे, आलोक चतुर्वेदी ,सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, मुकेश सोनी, पवन गुप्ता ,अतुल मिश्रा ,ध्रुव नौराई ,अमन नौराई ,आदित्य गुप्ता ,कृष्णा मल्होत्रा,जितेन बजाज ,गौरव सेठ, अनिमेश दुबे,विनोद हयारण आदि मौजूद रहे। शिवा नौराई ने आभार व्यक्त किया।
