Headlines

*मुकेश जी की 103वीं जयंती पर मधुरम संगीत परिवार ने दी भावभीनी संगीतमय श्रद्धांजलि*

*मुकेश जी की 103वीं जयंती पर मधुरम संगीत परिवार ने दी भावभीनी संगीतमय श्रद्धांजलि*
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
*22 जुलाई 2026 को स्वर सम्राट एवं महान पार्श्वगायक मुकेश जी की 103वीं जयंती के अवसर पर मधुरम संगीत परिवार द्वारा एक भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।*

*कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष श्री विनोद मिश्रा जी द्वारा मुकेश जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी संक्षिप्त जीवनी के प्रेरणादायी वर्णन से हुआ। उन्होंने बताया कि अपनी मधुर, भावपूर्ण और आत्मीय गायकी से मुकेश जी ने भारतीय फिल्म संगीत को अमर धरोहर प्रदान की, जो आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के हृदय में जीवित है।*

*इसके पश्चात मधुरम संगीत परिवार के सभी कलाकारों ने मुकेश जी के एक से बढ़कर एक सदाबहार और यादगार गीत प्रस्तुत कर उन्हें अपनी सुरमयी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रत्येक प्रस्तुति ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरे वातावरण को संगीत की मधुर स्मृतियों से सराबोर कर दिया।*

*मुकेश जी की 103वीं जयंती के उपलक्ष्य में केक काटकर उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सचिव श्री राज शर्मा ने सभी कलाकारों, अतिथियों एवं उपस्थित संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को महान कलाकारों की अमूल्य संगीत विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *