मुस्ल्मि महिला को योगी की पेंटिग बनाना भारी, घर से निकाली गयी

लखनउ 10 सितम्बरः बलिया मे  एक पत्नी को अपने पति से इसलिये दूर होना पड़ा क्योकि  उसने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ के प्रति अपना प्रेम दिखाने को उनकी तस्वीर बना दी। इस मुस्लिम महिला को अब परिवार वाले पागल बता रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस से की गयी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

बताते है कि बलिया जिले के सिकन्दपुर मे  रहने वाले शमशेर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी नगमा परवीन की शादी बलिया के परवेज खान से हुयी थी। शादी के बाद सब ठीक था, लेकिन एक दिन परवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बना दी। इसके बाद तो मानो  उस पर कहर टूट पड़ा। ससुराल पक्ष के लोगो  ने उसकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं उसे घर से निकाल दिया।

इस घटना के बाद परवीन अपने पिता के घर रह रही थी कि पता चला उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है।जब वह ससुराल पहुंची, तो उसे अंदर नहीं घुसने दिया। इसके बाद उसने पुलिस से ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपार्ट दर्ज करायी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *