मेला जलविहार समिति ने किया श्री गणेश प्रतिमाओं का पूजन, बरसाए गए फूल

मेला जलविहार समिति ने किया श्री गणेश प्रतिमाओं का पूजन, बरसाए गए फूल

– परंपरागत बाद्य यंत्रों वाली शोभा यात्रा का विशेष रूप से किया गया उत्साह वर्धन

झांसी। अनंत चौदस पर गंधीगर का टपरा पर मेला जल विहार समिति झांसी ने विसर्जन के लिए जा रही गणेश प्रतिमाओं की शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।

गंधीगर का टपरा पर विसर्जन को जा रही सभी भगवान गणेश की प्रतिमाओं का समिति द्वारा पूजन अर्चन किया गया। पुष्प वर्षा की गयी। समिति द्वारा जो भी प्रतिमाएं परंपरागत वाद्य यंत्रों द्वारा ढोल और बैडं द्वारा लाई जा रही थी उनका विशेष रूप से उत्साह वर्धन किया गया। मेला जल विहार समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व महामंत्री पियूष रावत व सभी पदाधिकारीयों ने महाराष्ट्र मराठा समाज झांसी के अंदर हम लोगों के यहां सराफा बाजार में गलाई का काम करते हैं उस समाज के द्वारा एक बहुत ही एक अनोखी पहल की गई है झांसी के लिए जो उन्होंने महाराष्ट्र के ढोल मांगये। उन दोनों ने वह कमाल करके दिखाया। जिससे की डीजे को जो बंद होना चाहिए वह उन्होंने अपने कर्तव्य के द्वारा बताया गया। संगठन मंत्री पवन गुप्ता एवं विधि सलाहकार समीर तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि अगर हमें अपनी संस्कृति को बचाना है तो डीजे को पूर्णता बंद होना चाहिए या फिर सुप्रीम कोर्ट के अनुसार मानक का पालन करना चाहिए और अपनी संस्कृति को बचाना चाहिए। गणेश प्रतिमाओं का पूजन समिति के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी किया रात्रि में चाचर न्रत्य का मोहक प्रर्दशन हुआ। जिन्हें समिति की ओर से पुरष्कार दिये गये। इस दौरान मेला जलविहार कमेटी अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ,महामंत्री पियूष रावत , नगर धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा,मनीष तिवारी
,प्रदीप जैन आदित्य,पवन गौतम ,संजीव सिंहऋषि ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम स्वामी, उपाध्यक्ष विनोद अवस्थी ,लखन लाल गुप्ता, अरविंद वशिष्ठ ,राजू रक्सा ,मनमोहन मनु ,रवीश त्रिपाठी,महेश श्रॉफ,रोहित पांडे ,गोकुल दुबे, मुकेश सोनी, अरविंद झा, सुनीता सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, अजय मिश्रा ,कोषाध्यक्ष अभिषेक साहू, पवन गुप्ता ,जयदीप खरे,प्रभात शर्मा ,संजीव तिवारी , अतुल मिश्रा ,नरेंद्र अग्रवाल, पुरुकेश अमरया,राहुल साहू ,एडवोकेट हेमंत राव आदि उपस्थित रहे। जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन नगर निगम का जो सहयोग पूरी कमेटी को मिला उसके लिए सभी कमेटी की ओर से वह मेला जलविहार अध्यक्ष वा महामंत्री की ओर से सबको बहुत-बहुत धन्यवाद ! पीयूष रावत ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *