मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नवनियुक्त छात्र परिषद व स्कूल सदन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

झांसी।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल कानपुर रोड,झाँसी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही भव्यता, उल्लास एवं उत्साह के साथ भारतीय परंपरा के अनुसार गरिमामय तरीके से मनाया गया अतिथियों ने नवनियुक्त छात्र परिषद व स्कूल सदन के पदाधिकारियों को बैज लगाकर एवं शैशे पहनाकर सम्मानित किया विद्यार्थी परिषद का मार्च ड्रम बीट्स के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत के साथ हुई जिसके बाद प्रभु के शब्द बोले गए।
इस अवसर पर मॉडर्न गुप ऑफ इंस्टीट्युशनस के चेयरमेन डॉ॰ रोहिन विश्वनाथन एवम प्रधानाचार्या मॉडर्न पब्लिक स्कूल श्रीमती रत्ना विश्वनाथन जी के द्वारा मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र परिषद की शपथ दिलाने के साथ राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहने एवं पूर्ण निष्ठा के साथ भारत के विकास में कार्य करने की शपथ दिलाई – मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्र परिषद
हेड बॉय उत्कर्ष कुमार
हेड गर्ल आशी शर्मा
वाइस हेड बॉय दिग्विजय सिंह
वाइस हेड गर्ल कशिश पाचा
स्पोर्ट्स कैप्टन बॉयज़ मानविक बादल
स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल्स प्रियाँशी दलवानी
स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन मास्टर रितिक
स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन गर्ल्स कुमकुम सहगल
रेड हाउस कैप्टन शिवांशी पाल
रेड हाउस की वाइस कैप्टन वंशिका यादव
ब्लू हाउस कैप्टन अन्नया पटेल
ब्लू हाउस के वाइस कैप्टन आशी यादव
ग्रीन हाउस कैप्टन आस्था सचान
ग्रीन हाउस के वाइस कैप्टन पुनीत श्रीवास
येलो हाउस कैप्टन शुभी द्विवेदी
येलो हाउस की वाइस कैप्टन आस्मी
इस अवसर पर मॉडर्न गुप ऑफ इंस्टीट्युशनस के संस्थापक (फाउंडर चेयरमेन) केप्टन अरविन्द विश्वनाथन जी एवं चेयरपर्सन श्रीमति शान्ति विश्वनाथन जी के साथ प्रबन्ध निर्देशक श्री अपूर्व शुक्ला जी एवं प्राचार्या मॉडर्न स्कूल श्रीमति अंशिता विश्वनाथन जी ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें याद दिलाया कि उन्हें अन्य छात्रों के लिए रोल मॉडल बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। देश और समाज के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए छात्र परिषद का गठन किया जाता हें
समारोह का समापन स्कूल गान और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थी परिषद का रिट्रीट मार्च हुआ। कार्यक्रम में प्रशासक, कोओर्डिनेटर व हाउस इनचार्ज उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *