Headlines

राष्ट्रीय लोकदल एवं राष्ट्रीय स्वराज पैंथर के संयुक्त तत्वावधान में “शहीद ए आजम” भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर निजामी पैलेस बांदा में आयोजित जय जवान-जय किसान सम्मेलन

राष्ट्रीय लोकदल एवं राष्ट्रीय स्वराज पैंथर के संयुक्त तत्वावधान में “शहीद ए आजम” भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर निजामी पैलेस बांदा में आयोजित जय जवान-जय किसान सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह जी एवं एस०सी०/एस०टी० आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी जी मौजूद रहे और विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य रामकृष्ण सिंह पटेल जी ने शिरकत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एस०सी०/एस०टी० प्रकोष्ठ व क्षेत्रीय अध्यक्ष-बुंदेलखंड एवं राष्ट्रीय स्वराज पैंथर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर जी ने किया । राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के सदस्य चंद्रबली यादव जी बतौर मुख्य वक्ता संगठन मंत्री मनोज बुधौलिया अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लियाकत अली, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष याकूब भाई,क्षेत्रीय महासचिव अनिल मौर्य बांदा जिला अध्यक्ष सायरा बानो और तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वराज पैंथर के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह चौधरी जी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *