*बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के लिए रेल मंत्री से की मुलाकात, दिया ज्ञापन* !
*रेलवे की माल परिवहन व्यवस्था को अधिक सक्षम और जवाबदेह बनाया जाएगा- अश्विनी वैष्णव*
कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी एवं अन्य व्यापारी नेताओं के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने चांदनी चौक से सांसद तथा कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में रेल मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण एवं संवादात्मक बैठक रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव में हुई।
इस बैठक में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कुमार सहित रेल मंत्रालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे !
बैठक में झांसी एवं बुंदेलखंड में माल परिवहन प्रणाली एवं सवारी रेलगाड़ी पर विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए रेल मंत्री को एक ज्ञापन निम्न बिंदुओं पर दिया !
✅ झांसी कोटा के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाई जाए, क्यों ? कि झांसी से हजारों बच्चे रोज शिक्षा के लिए कोटा आते और जाते हैं, परंतु झांसी से कोटा के लिए कोई ट्रेन नहीं है !
✅ ग्वालियर से मुरादाबाद होती हुई रामनगर जाने वाली *सुशासन एक्सप्रेस* को झांसी तक लाया जाए, जिससे कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाले झांसी व बुंदेलखंड के लोगों को लाभ मिल सके !
✅ सीपरी बाजार घनी आबादी होने एवं जगह कम पड़ने पर रेलवे का माल गोदाम *गढ़मऊ स्टेशन* पर नया बनाया जा रहा है जिसका लगभग 80 परसेंट काम पूर्ण हो चुका है, परंतु मेडिकल से कानपुर हाईवे से जाने वाली गढ़मऊ की रास्ता मात्र 20 से 25 फुट की है इसका चौड़ीकरण व दोहरीकरण किया जाए, जिससे कि बड़े परिवहन वाहनों को आने जाने में जाना में कोई असुविधा ना हो !
✅ झांसी में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नोएडा से बड़ा बुंदेलखंड औद्योगिक विकास संस्थान (बीड़ा) बनाया जा रहा है, भविष्य को देखते हुए एवं झांसी स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही के लोड को काम करने के उद्देश्य बीड़ा में एक और नया रेलवे स्टेशन बनाया जाए !
✅ नगर,प्रेम नगर, गढ़िया फाटक में रेलवे एवं आम नागरिकों की घनी आबादी, घाना बाजार भी है, व आसपास रेलवे की बहुत सारी जमीन है, परंतु रेलवे की कोई व्यवस्थिति आवासीय कॉलोनी एवं पार्क ना होने से आम जनमानस को काफी दिक्कत महसूस होती है, ऐसे में रेलवे की जमीन पर आवासीय कालोनी एवं सुंदर सा पार्क निर्मित किया जाए !
बैठक में रेल माल ढुलाई से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं, ढांचागत सुधारों, पार्सल सेवा के विस्तार, डिजिटल प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा व्यापार-अनुकूल नीतियों के संबंध में अपने सुझाव दिए जिन पर विचार कर कार्यवाही करने का आश्वासन श्री वैष्णव ने दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे को आधुनिक, तकनीक-सक्षम और विश्वस्तरीय परिवहन प्रणाली बनाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। रेलवे माल परिवहन को अधिक कुशल, भरोसेमंद और व्यापार-अनुकूल बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने बताया की रेलवे अपनी कंटेनर सेवा के ज़रिए देश भर में माल
ढुलाई को अधिक सुविधापूर्ण बना चुका है और अब इसका विस्तार करने का काम चल रहा है।उन्होंने कहा की व्यापारी नेताओं के सुझाव रेलवे सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
व्यापारी नेता संजय पटवारी ने कहा कि रेलवे अवसंरचना, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, आधुनिक स्टेशन विकास, पार्सल सेवाओं के विस्तार एवं डिजिटलीकरण जैसे कदम देश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर झांसी से दिलीप अग्रवाल सहित विभिन्न राज्यों के व्यापारिक प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए !
धन्यवाद
*संजय पटवारी*
