रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि मध्य रेलवे ज़ोन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य प्रगति पर है। इस कारण निम्न गाड़ियों के संचालन में निम्नानुसार परिवर्तन किया जा रहा है, जो उनके प्रारंभिक स्टेशन से प्रभावी होगा।
*रद्दीकरण*
• गाड़ी संख्या 01415 पुणे–गोरखपुर विशेष एक्सप्रेस दिनांक 14.05.2026, 15.05.2026, 16.05.2026, 17.05.2026 तथा 18.05.2026 को रद्द रहेगी।
• इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर–हडपसर विशेष एक्सप्रेस दिनांक 15.05.2026, 16.05.2026, 17.05.2026, 18.05.2026 तथा 19.05.2026 को रद्द रहेगी।
• गाड़ी संख्या 01924 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–हडपसर विशेष एक्सप्रेस दिनांक 16.05.2026 को रद्द रहेगी।
• गाड़ी संख्या 01923 हडपसर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष एक्सप्रेस दिनांक 17.05.2026 को रद्द रहेगी।
*मार्ग परिवर्तन*
• गाड़ी संख्या 12630 निजामुद्दीन–यशवंतपुर एक्सप्रेस दिनांक 15.05.2026 को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनमाड़, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला एवं पुणे होकर संचालित की जाएगी।
• गाड़ी संख्या 12627 बेंगलुरु–नई दिल्ली एक्सप्रेस दिनांक 15.05.2026, 16.05.2026 तथा 17.05.2026 को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर *परिवर्तित मार्ग* सोलापुर – कुर्डुवाडी – लातूर रोड – परभणी – छत्रपति संभाजीनगर – मनमाड जंक्शन मार्ग से संचालित की जाएगी।
• गाड़ी संख्या 11078 जम्मू तवी–पुणे एक्सप्रेस दिनांक 14.05.2026, 15.05.2026 तथा 16.05.2026 को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनमाड़, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, in पनवेल, कर्जत एवं लोनावला होकर संचालित की जाएगी।
• गाड़ी संख्या 20657 हुबली–निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 15.05.2026 को परिवर्तित मार्ग से कुर्दुवाड़ी – लातूर रोड – परभणी – छत्रपति संभाजीनगर – मनमाड़ जंक्शन होकर संचालित की जाएगी।
• गाड़ी संख्या 20658 निजामुद्दीन–हुबली एक्सप्रेस दिनांक 17.05.2026 को परिवर्तित मार्ग से मनमाड़ – छत्रपति संभाजीनगर – परभणी – लातूर रोड – कुर्दुवाड़ी – सोलापुर होकर संचालित की जाएगी।
• गाड़ी संख्या 15030 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.05.2026 को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, इगतपुरी, नासिक एवं मनमाड़ होकर संचालित की जाएगी।
• गाड़ी संख्या 22685 यशवंतपुर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 16.05.2026 को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, नासिक एवं मनमाड़ होकर संचालित की जाएगी।
• गाड़ी संख्या 22590 हडपसर–बनारस एक्सप्रेस दिनांक 16.05.2026, 17.05.2026 तथा 18.05.2026 को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, इगतपुरी, कल्याण, नासिक एवं मनमाड़ होकर संचालित की जाएगी। इस दौरान यह गाड़ी दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर तथा कोपरगांव स्टेशन पर ठहराव नहीं ले सकेगी। इनके स्थान पर यह गाड़ी पनवेल, कल्याण एवं नासिक स्टेशन पर ठहराव लेगी।
• गाड़ी संख्या 22589 बनारस–हडपसर एक्सप्रेस दिनांक 14.05.2026, 15.05.2026 तथा 16.05.2026 को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मनमाड़, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत एवं लोनावला होकर संचालित की जाएगी। इस दौरान यह गाड़ी कोपरगांव, अहमदनगर तथा दौंड कॉर्ड लाइन स्टेशन पर ठहराव नहीं लेगी। इनके स्थान पर यह गाड़ी नासिक, कल्याण एवं पनवेल स्टेशन पर ठहराव लेगी।
