Headlines

*विषय:* व्यापारी महासंघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन के समाचार प्रकाशित करने के संबंध में।

*विषय:* व्यापारी महासंघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन के समाचार प्रकाशित करने के संबंध में।

महोदय,

आपको अवगत कराना है कि दिनांक 18 नवंबर 2026 को व्यापारी महासंघ, सीपरी बाजार, झाँसी की नवीन कार्यकारिणी का गठन उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं काट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री संजय पटवारी जी के मुख्य अतिथि में किया गया।
इस अवसर पर व्यापारी महासंघ के संरक्षक श्री वी.के. पांडेय, श्री शैलेश भाटिया सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया –

*अध्यक्ष:* श्री देव कुमार वाजपेयी
*कार्यकारी अध्यक्ष:* श्री राजेंद्र भारती
*महामंत्री:* श्री मनीष पुरोहित
*कोषाध्यक्ष:* श्री मुकुल जोगलेकर
*वरिष्ठ उपाध्यक्ष:* श्री अनिल मौर्य, राजेंद्र खत्री, राजू शर्मा, राजीव भाटिया
*उपाध्यक्ष:* श्री नरेंद्र सोनी, विनोद चौबे, बंटी वशिष्ठ, सुरेंद्र गोयल, बद्री गुप्ता
*मंत्री:* श्री जगदीश ठाकुर, सुधीर कालरा
*सह कोषाध्यक्ष:* श्री कौशल अनुरागी
*संगठन मंत्री:* श्री पवन गुप्ता, विनोद शाक्या, रवि शाक्या
*वरिष्ठ सलाहकार:* श्री नवल अग्रवाल, हेमंत सिंघल, नीरज भाटिया, विशाल बत्रा, प्रमोद बंसल, संजीव पाठक
*ऑडिटर:* श्री नवीन अग्रवाल
*प्रबक्ता:* श्री विनोद जोशी
*सदस्य:* श्री महेंद्र सिंह, महमूद, अशोक साहू, किशोर साहू, रमेश जी, विनोद शर्मा, विशाल मिश्रा सहित अन्य पदों पर भी सदस्यों का चयन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री वी.के. पांडेय ने किया तथा आभार श्री मनीष पुरोहित ने व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य श्री पंकज शुक्ल, विवेक बाजपेई, संजय चड्ढा, अजय कपूर, प्रभुदयाल साहू ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं व्यापारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त समाचार को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रकाशित करने की कृपा करें।

सधन्यवाद।

*भवदीय,*

*देव कुमार वाजपेयी,*

अध्यक्ष, व्यापारी महासंघ, सीपरी बाजार, झाँसी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *