झाँसी, 10 अक्टूबर 2026। शारदा देवी डिग्री कॉलेज, राजगढ़ द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 10 अक्टूबर 2026 को कान्हा उपवन गौशाला, झाँसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के NSS or रोवर रेंजर के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, जीवों के प्रति संवेदनशीलता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गौशाला का भ्रमण कर वहाँ की व्यवस्थाओं एवं गौसेवा के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कॉलेज की प्राचार्या Dr. Vijiyata Singh Rathour ने इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवों के प्रति दया, करुणा और सेवा भाव अपनाने की प्रेरणा दी। यह आयोजन विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण श्री धीरज पाल, श्री रीजुल, सुश्री पूजा वर्मा एवं सुश्री प्रतीक्षा जटारिया उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों के महत्व से अवगत कराया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
शारदा देवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कान्हा उपवन गौशाला का किया भ्रमण
