शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्राइमरी से डिग्री कॉलेज तक के 121 शिक्षकों को “शिक्षक रत्न अवार्ड” से किया सम्मानित*

*शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्राइमरी से डिग्री कॉलेज तक के 121 शिक्षकों को “शिक्षक रत्न अवार्ड” से किया सम्मानित*

झांसी – एस राजपूत इंटर कॉलेज प्रेम नगर झांसी में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रथम उपराष्ट्रपति, शिक्षाविद एवं महान दार्शनिक डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष में शिक्षक दिवस पर प्राइमरी से डिग्री कॉलेज तक की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले योग्य एवं प्रतिभावान 121 शिक्षकों को जो झांसी, ललितपुर, जालौन चित्रकूट, प्रयागराज जिले सहित बुंदेलखंड क्षेत्र एवं सभी विकासखंड से हैं उन्हें शिक्षक रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया व सम्मान समारोह पं.रवि शर्मा सदर विधायक झांसी के मुख्य आतिथ्य व डॉ.बाबूलाल तिवारी शिक्षक विधायक झांसी-प्रयागराज शिक्षक खंड क्षेत्र, श्रीमती रमा आर.पी.निरंजन एम.एल.सी. झांसी, ललितपुर, जालौन के अति विशिष्ट आतिथ्य में व श्रीमती पूनम शर्मा अध्यक्षा वीरांगना फाउंडेशन धर्मपत्नी पं.अनुराग शर्मा सांसद झांसी – ललितपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ व कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शिवांगी प्रणय मुदगिल अध्यक्षा महिला उत्थान सेवा समिति झांसी, अरुण सिंह प्रबंधक, पं.अनिल तिवारी प्रांतीय संयोजक भारत विकास परिषद, आनंद सक्सेना चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा झांसी, अनिरुद्ध साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष सहयोग्यम फाउंडेशन उपस्थित रहे और सभी का सम्मान अरुण सिंह प्रबंधक, अर्जुन सिंह, रिषभ सिंह ने किया व जिसमें सर्वप्रथम माँ सरस्वती माता और सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर विधि विधान से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि पं.रवि शर्मा सदर विधायक झांसी ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे चरित्र का निर्माण करते हैं। एक मजबूत राष्ट्र के पीछे हमेशा समर्पित शिक्षकों का हाथ होता है। व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही वीरांगना फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती पूनम अनुराग शर्मा ने शिक्षकों से अनुरोध करते हुए कहा कि कि वे हर बच्चे की अनूठी प्रतिभा को पहचानें और उन्हें सिर्फ अंकों के पीछे भागने के बजाय एक अच्छा इंसान अर्थात योग्य एवं प्रतिभावान व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित करें। व अति विशिष्ट अतिथि डॉ. बाबूलाल तिवारी शिक्षक विधायक ने छात्रों के लिए संदेश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों से आग्रह करना कि वे अपने शिक्षकों का सदैव सम्मान करें, क्योंकि गुरु का स्थान माता-पिता से भी ऊपर माना गया है। व अति विशिष्ट अतिथि आर.पी.निरंजन एम.एल.सी. प्रतिनिधि ने कहा कि आधुनिक युग में तकनीक (AI और इंटरनेट) के साथ कदम मिलाते हुए छात्रों को नैतिक मूल्य सिखाना शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और सभी अतिथियों ने जिन शिक्षकों को सम्मानित किया उनमें दीपचंद्र, ए.सलीम खान, नजाकत अली, प्रियंका रानी राय, कल्पना शर्मा, मनीषा तिवारी, आर.बी.पाल, गुरूजीत खनूजा, कुलदीप अवस्थी, अखिलेश रावत, तरुण अरोरा, प्रियंका शिवहरे, सीता कुशवाहा, अनीता अग्रवाल, रितु रिछारिया, धर्मेन्द्र दुबे, अनिरुद्ध रावत, अमरदीप थापक, सीता निरंजन, रेनू कंचन, निशा गौड़, मंजू वर्मा, प्रिया गुप्ता, शिखा गोस्वामी, चंदा शर्मा, हिमांशु शर्मा, रवि साहू, विकास बड़ोनिया, अनीसा, मनीष गुप्ता को सम्मानित किया तथा इस अवसर पर मुख्य रूप से अंकुर नरेश ठेकेदार, शोभाराम राय, अनिल पाठक, अखिलेश त्रिपाठी, प्रधुम्मन दुबे, विश्वनाथ मिश्रा, जगदीश कुशवाहा नन्ना, सुरेश गौड़, नानू शर्मा, आरिफ मंसूरी, रशीद मंसूरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे व कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य पं.सियारामशरण चतुर्वेदी ने किया अंत में आभार दीपचंद्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *