शिक्षा की बढ़ती महंगाई पर उठेगा बड़ा सवाल — “गरीब का बच्चा कैसे पढ़े?”

शिक्षा की बढ़ती महंगाई पर उठेगा बड़ा सवाल — “गरीब का बच्चा कैसे पढ़े?”

झांसी। शिक्षा हर बच्चे के बेहतर भविष्य की पहली सीढ़ी मानी जाती है, लेकिन जब किताबों, पढ़ाई और शिक्षा का खर्च किसी गरीब परिवार की पहुंच से बाहर होने लगे, तो सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि आखिर—“गरीब का बच्चा कैसे पढ़े ?”
इसी ज्वलंत समस्याओं को केंद्र में रखकर एस के प्रोडेक्शन के बैनर तले बनी भावुक हिंदी शॉर्ट फिल्म “गरीब का बच्चा कैसे पढ़े ?” की पटकथा “एक पिता का संघर्ष, एक बेटे का सपना” पर समाज के सामने शिक्षा की बढ़ती लागत और गरीब माता-पिता के संघर्ष का प्रस्तुतिकरण किया गया है।
फिल्म रिलीज की पूर्व संध्या पर आज फिल्म का पोस्टर एवं ट्रेलर रिलीज किया गया। उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि हेमंत कुशवाहा, एक्टर सुन्दर लिखार, आनन्द कुमार सक्सेना, नवीन चन्द्र शुक्ला, मिसेज राजेश रानी, सीनियर मिस इंडिया 2025 गजाला खान, तीव्रता सिंह, अनुपमा सक्सेना एवं फिल्म के अन्य कलाकार उपस्थित रहे।
फिल्म के निर्देशक, निर्माता, लेखक और तकनीकी पक्ष की जिम्मेदारी समीर खान ने संभाली है। समीर खान ने अपने उद्बोधन में कहा हम अक्सर कहते हैं कि बच्चे देश का भविष्य हैं, लेकिन हमें यह भी सोचना होगा कि उस भविष्य तक पहुंचने के लिए उनके हाथ में किताब पहुंच रही है या नहीं। एक अमीर परिवार के बच्चे के लिए महंगी किताब शायद सिर्फ एक खर्च हो सकती है, लेकिन एक गरीब पिता के लिए वही किताब उसके बच्चे के भविष्य और उसकी पूरी जिंदगी का सवाल बन जाती है।
हमारी फिल्म का संदेश है कि “हर बच्चे के हाथ में किताब हो, हर बच्चे को पढ़ने का अवसर मिले—यही इस फिल्म का सबसे बड़ा संदेश है।” क्योंकि हर बच्चे का अधिकार है कि उसे शिक्षा मिले।

समीर खान ने अवगत कराया कि ये उनके निर्देशन में पहली ऐसी फिल्म है जिसमें दर्शकों को बिल्कुल कॉमेडी नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि उक्त फिल्म आज सांय 6 बजे यू ट्यूब चैनल SKSTUDIO SAMEERKHAN पर रिलीज की जा रही है।
फिल्म में प्रमुख कलाकारों में समीर खान, काजल कुशवाहा, कबीर खान, मिस बुंदेलखंड 2026 निकिता, रफी मंसूरी, सुनील परिहार, आनन्द कुमार सक्सेना, अजय कुमार निगम, रामेन्द्री पाल, तरुण कुमार, मोहन पाली, एवं विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट अभिनय किया है। कार्यक्रम का संचालन एक्टर डायरेक्टर समीर खान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *