झांसी।
भारतीय जनता पार्टी, झाँसी महानगर द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा का भाजपा नेता सीए दुष्यन्त चतुर्वेदी द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने यात्रा में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्यजनों का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीए दुष्यन्त चतुर्वेदी ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और वचनों के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, भाईचारे और भेदभाव रहित समाज का संदेश दिया। उनका अमर संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी हमें सच्चाई, पवित्रता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात कर हमें समाज में सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे की भावना को और मजबूत करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अमित खटीक, परमजीत सिंह (मन्नी), कपिल बिरसेनिया, संतराम पेंटर, अनुराग अहिरवार, राहुल कुर्ली, अनुराग पखरे, मनीष भंडारिया, प्रवीण शिवहरे, नितेश तिवारी, विशाल दीक्षित, शिवम शर्मा, मोहिल राय, श्वेतांक बादल, शिवम साहू, मोहित व्यास, तनय मलिक, आशीष सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
