Headlines

सनशाइन कार्यकारिणी में पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता , कन्या विवाह , निर्धन छात्रों को निःशुल्क शिक्षित करने हेतु प्रस्ताव पारित

( विश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व कई कार्यक्रम आयोजित किया जाना तय )

झांसी।
सनशाइन क्लब झांसी की कार्यकारिणी की एक बैठक अनूप बिन्दल की अध्यक्षता व संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में शहीद पार्क के समीप आज सम्पन्न हुई ।
वन्देमातरम् गायन से सभा का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात मुख्य रूप से पर्यावरण संरक्षण पर जन जागरूकता , कन्या विवाह , निर्धन छात्रों को निःशुल्क शिक्षित करने आदि पर आये सभी प्रस्तावों को कार्यकारिणी ने ध्वनि मत से पारित किया।
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व विद्यालयों में निबन्ध व भाषण प्रतियोगिता के कई कार्यक्रम आयोजित कर वृहत संगोष्ठी जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के सक्सेना के सानिध्य व आतिथ्य में विश्व पर्यावरण दिवस पर की जायेगी। 21 जून को रक्सा में सुबह व 28 जून को मून सिटी मन्दिर प्रांगण में कन्याओं के शुभ विवाह में कन्या दान लेते हुए सभी का स्वागत करना एवं झांसी भर के कोई भी होनहार निर्धन छात्रों को अब निःशुल्क शिक्षित करने का संकल्प लिया लाॅर्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज के निदेशक विशाल गुप्ता जी ने , यह जानकारी क्लब सचिव कमल निगम एडवोकेट ने आज दी।
अनिल कुमार नायक , प्रत्यूष त्रिपाठी , संजीव गर्ग आदि ने बहुमूल्य सुझाव दिये। राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्ति की घोषणा कर सभी के प्रति आभार अजय कुमार सिंह राठौर ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *