सवर्ण समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, विभिन्न मांगों को लेकर बुलंद की आवाज
झांसी। सवर्ण समाज झांसी के विभिन्न संगठनों ने गुरुवार, 03 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने झांसी के जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था को जाति के स्थान पर आर्थिक आधार पर लागू करने, UGC के नए नियमों को वापस लेने, SC/ST एक्ट को समाप्त करने तथा सवर्ण समाज के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिए सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के जिलाध्यक्ष पंडित संजय दुबे सहित सवर्ण समाज झांसी के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाज के हितों एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज आगे भी बुलंद करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *