सशक्त किसान! आत्मनिर्भर भारत॥

॥सशक्त किसान! आत्मनिर्भर भारत॥

आज जनपद मेरठ में युवा राष्ट्रीय लोकदल द्वारा किसान मसीहा, भारतरत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ़ चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बाफर जी ने किया तथा संयोजक युवा रालोद के ज़िलाध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी, रालोद के संगठन राष्ट्रीय महासचिव जी ने सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।*

उन्होंने कहा कि चौधरी साहब सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान, स्वाभिमान और संघर्ष की पहचान हैं।

चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हर किसान और युवा की है, गांव, खेती और किसान के साथ मेहनतकशों की आवाज़ को मजबूत करना ही चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

आज भी किसानों, दलितों के अधिकारों और सम्मान की बात होती है तो सबसे पहले चौधरी चरण सिंह का नाम याद आता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा किसान, युवा और मातृशक्ति के सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया गया।

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागिता*
•प्रबुद्ध कुमार जी, राष्ट्रीय सचिव
•तरसपाल मालिक जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष
•ग़ुलाम मोहम्मद जी, विधायक सिवालख़ास
•ऋचा सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव महिला
•अनिकेत भारद्वाज जी, ज़िलाध्यक्ष
•सुनील रोहटा जी, वरिष्ठ नेता
•संगीता दोहरे जी, प्रदेशाध्यक्ष सामाजिक न्याय मंच
•बाबूराम प्रजापति जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा रालोद
•दिलप्रीत कोहली जी, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ
•हेमंत प्रजापति जी, शहर अध्यक्ष
•संजय पनवाड़ी जी एवं वरिष्ठ नेता, सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *