झांसीः शनिवार को सुबह पांच बजे झांसी का माहौल बिल्कुल दिल्ली जैसा हो गया। पूरा शहर कोहरे की चादर मे लिपट गया।
नगर मे आज सुबह से ही कोहरे की दस्तक सुनायी देने लगी। सुबह पांच बजे कोहरे ने अपने पैर पसारे, तो नौ बजे तक धुंध गहरी रही।
कोहरे का आलम यह रहा कि सुबह 7 बजे तक सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। वाहनो की लाइट जलती रही।
सुबह स्कूल जाने वाले बच्चांे को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दस बजे के बाद सूर्य देवता की किरणांे ने कोहरे को हटाया, तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली। सर्दी की दस्तक के बीच कोहरे का आना लोगो को अच्छा लगा।
हालंाकि लोग दिल्ली मे प्रदूषण के चलते धुंध की बात कह रहे हैं, लेकिन यहां धुंध नहीं, कोहरे छाया।