‘सेवा ज्योति यात्रा–विकसित भारत संकल्प सभा’ में विधायक राजीव सिंह पारीछा ने की सहभागिता
झाँसी। झाँसी की पावन धरा से प्रज्वलित ‘सेवा ज्योति’ की मशाल आज राष्ट्र-प्रथम, सेवा और स्वाभिमान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दे रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित एवं परम वैभवशाली राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ देशवासी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दीनदयाल सभागार, झाँसी में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा–विकसित भारत संकल्प सभा’ कार्यक्रम में बबीना विधायक मा. श्री राजीव सिंह पारीछा जी ने सहभागिता की।
इस अवसर पर विधायक श्री राजीव सिंह पारीछा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की प्रेरणादायी यात्रा है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा युवा शक्ति, नारी सशक्तिकरण, किसान कल्याण, रोजगार एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति मिली है।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा ज्योति’ केवल एक मशाल नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा की भावना का प्रतीक है। झाँसी की धरती से उठी यह सेवा की ज्योति देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित कर रही है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झाँसी के प्रभारी मंत्री मा. श्री जयवीर सिंह जी, सांसद मा. श्री अनुराग शर्मा जी, भाजपा जिलाध्यक्ष मा. श्री सुधीर सिंह जी सहित जनपद के समस्त जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सेवा ज्योति यात्रा–विकसित भारत संकल्प सभा’ में विधायक राजीव सिंह पारीछा ने की सहभागिता
