हजारों लोग बैठे है, जो बता रहे हैं कि प्रदीप जैन आदित्य जीत रहे हैं-अखिलेश

झांसी ! इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए गठबंधन की एक जनसभा क्राफट मेला मैदान में आयोजित की गयी। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गॉधी और उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे।

जनसभा को सर्वप्रथम अरविन्द वशिष्ठ ने संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने का है। अगली बार आपको वोट नहीं डालने दिया जायेगा।

ललितपुर के जिला अध्यक्ष एड0 राकेश रजक ने कहा कि गठबंधन ने आपको एक जुझारू और ईमानदान प्रत्याशी दिया है। इसे विजयी बना कर आप उज्जवल भविष्य में कदम रखिये।

पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने कहा कि महिलाओं को डराया जा रहा है कि उनका मंगलसूत्र छिन जायेगा लेकिन भारत का मुसलमान ऐसा नहीं है। मुसलमान अपनी बहनों के लिए जान देना जानता है। कोई नौकरी की बात नहीं कर रहा है। हिन्दू, मुसलमान और पाकिस्तान कि अलावा भाजपा के पास कुछ और है ही नहीं। आप गठबंधन को वोट देकर मजबूत सरकार बनाईये।

पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी ने कहा कि हमें जुमलेबाजों से लड़ना है। भाजपा कहती है कि कांग्रेस मंगलसूत्र छीन लेगी लेकिन भाजपा ने तो मंगलसूत्र ही नहीं जमीनें भी छीन ली है।

बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि जब बात उसूलों की हो तो टकराने की ज़रूरत है, जिन्दा हो तो जिन्दा नजर आने की ज़रूरत है। जब वैक्सीन लगायी जा रही थी तब वैक्सीन पर माननीय प्रधानमंत्री का फोटो लगाया गया था लेकिन जब वैक्सीन कम्पनी ने कहा कि इस वैक्सीन से हार्ट अटैक आ सकता है तो फिर वैक्सीन से प्रधानमंत्री महोदय का फोटो हटा दिया गया। झांसी में हम पानी की बात करते हैं तो वो पाकिस्तान की बात करते हैं। सुबह तीन बजे से उठ कर महिलाएं पानी की आस लगा कर बैठ जाती हैं। इसी मैदान में वर्ष 2014 में माननीय प्रधानमंत्री महोदय और उमा भारती ने यहां के लोगों को आश्वासन दिया था कि बुन्देलखण्ड राज्य का निर्माण वो तीन वर्ष में कर देंगे। माननीय प्रधानमंत्री और उमा भारती बतायें कि उनसे किस ने कहा था बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण का वादा करो।

समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष तनवीर आलम ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ जुमले मिलें हैं। आटा बारह रूप्ये था इनके शासन में पैतीस रूप्ये किलो हो गया। पेट्रोल के दाम बेतहाशा दाम बढ़ गये। इनके शासन में सिर्फ अमीरों को फायदा पहुॅचाने का काम किया गया। अपने अमीर दोस्तों को और अधिक अमीर बनाया गया और गरीब को बेसहारा छोड़ दिया गया। गरीब और गरीब हो गया। हमने विकास मांगा तो उन्होंने हमको धर्म का इन्जेक्शन लगा दिया। धर्म का इन्जेक्शन लगा कर इन्होंने हमारे हाथ पैर काट दिए। हम गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई से छुटकारा चाहिए। ये गरीबी, बेरोजगारी, मंहगाई की बात ही नहीं करते। अखिलेश सरकार ने झांसी को सैनिक स्कूल दिया, वृद्वा पेंशन दी, बेरोजगारी भत्ता दिया। सड़क दुर्धटना पर आदमी पड़ा रहता था हमने 108 एम्बूलेंस दी। वूमैन्स पावर शुरू किया। इण्डिया गठबंधन पीडितों और बेराजगारों की आवाज है इसे भारी बहुमत से विजयी बनाना है इसलिये प्रदीप जैन आदित्य को वोट देकर अपनी आवाज को मजबूती प्रदान कीजिए।

पूर्व एमएलसी तिलकचंद अहिरवार ने अपने संबोधन में बहुत अहम बात कही। उन्होंने बताया कि पिछले बजट में सैतालीस लाख करोड़ का बजट पेश किया। इन्होंने बाईस उद्योगपतियों के सोलह लाख करोड़ के कर्ज माफ किए। जब कि सत्तर फीसदी किसानों कर ढाई लाख करोड़ का कर्ज है। इन्होंने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। नवयुवकों की दुर्दशा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि चौदह पेपर लीक हो गये। एक भी परीक्षा सफल नहीं हुयी। इस दौरान लाखों युवा आगे अब इम्तिहान नहीं दे सकेंगे। मणिपुर में हमारी बेटियों की इज्जत तार-तार की गयी लेकिन कोई एक शब्द नहीं बोला। ये महिला सुरक्षा की बात करते हैं। अगर हम बेटी, छात्र, आम आदमी और किसानों का भला चाहते हैं तो हाथ के पंजे का बटन दबा कर विजयी बनाये।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि जब से राहुल गांधी ने पिछड़े वर्ग और दलितों की बात की तब से भाजपा चार सौ पार की बात भूल गये हैं। चार जून के बाद केन्द्र की सरकार बनते ही उ0 प्र0 की भाजपा सरकार को उखाड़ फैकने की योजना बनाना शुरू करना है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए, महिलाओं के सम्मान के लिए और झांसी के विकास के लिए हाथ के पंजे का बटन दबा कर प्रदीप जैन आदित्य को विजयी बनाईये। भाजपा का काम है चंदा दो धन्धा लो। भाजपा राम वादी नहींे, भाजपा कृष्ण वादी नहीं बल्कि ये रावण वादी और कंस वादी हैं। भाजपा जनता से जलेबी और पत्तल का रिश्ता रखती है। जलेबी खाली पत्तल चाट लिया और फिर पत्तल फैंक दिया। एक विशेंष समुदाय का नाम लेकर इन्होंने राम मन्दिर में भूमि घोटाला किया। ये रंग को भी हिन्दू मुसलमान में बॉटते हैं। पिछले पच्छत्तर सालों में किसी ने किसी का मंगलसूत्र छीना। हां सोनिया गांधी ने अपना मंगलसूत्र जरूर इस देश के लिए कुर्बान कर दिया। ये इतना गिरते हैं कि शहीद को विधवा कह कर संबोधित करते हैं। जबकि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है।

हमीरपुर से गठबंधन के प्रत्याशी अजय राजपूत ने कहा कि अब अगली सरकार किसानों और युवाओं को सम्मान देने वाली बनने वाली है।

पूर्व सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा राहुल गांधी ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। इस सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी पर कोई चर्चा न करके साम्प्रदायिकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। हमको भारी बहुमत से प्रदीप जैन आदित्य को झांसी से जिता कर दिल्ली भेजना है और केन्द्र में एक मजबूत सरकार बनाना है।

उ0प्र0 के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दूर-दूर तक जहां तक नज़र आ रहा है लोग बैठे है जो बता रहे हैं कि प्रदीप जैन आदित्य जीत रहे हैं। समाजवादियों का भी पूरा समर्थन है। चार चरणों का चुनाव हो चुका है। भाजपा पीछे जा रही है, उनका ग्राफ गिर रहा है। झांसी के लोग भी भाजपा की विदाई की झांकी तैयार कर रहे हैं। जो खुशी किसानों को मिलना चाहिए थी नहीं मिली, किसानों की आय दोगुनी होना चाहिए थी नहीं हुई, उस पर मंहगाई बढ़ा कर खेती की लागत और दोगुनी कर दी गयी। खाद की बोरी से भी चोरी कर ली गयी। ये काले कानून लाये, जमीनें छीन ली गयीं। भाजपा की सरकार में किसानों ने आत्म हत्या कर ली। बुन्देलखण्ड में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्म हत्या की। बुन्देलखण्ड वीरों की भूमि है। यहां के नौजवान धोखा देने वालों को सबक सिखाने का काम करेंगे। फौज में जाने पर समाज में सम्मान मिलता था लेकिन अग्निवीरों को सम्मान भी नहीं मिल रहा है। इस सरकार में दवाईयां तक मंहगी हो गयी। वैक्सीन लगा कर दिल की बीमारी दे दी। एम्बूलेंस बरबाद कर दी। मेडिकल पेरामेडिकल बरबाद कर दिया। वोद लेते समय तेल चना दिया था अब बाजरा दे रहे हैं। हम राशन की गुणवत्ता बेहतर करेंगे। मात्रा बढ़ायेंगे। सपा ने लेपटॉप दिया बच्चों ने उससे पढाई की । इन्होंने छोटा लेपटॉप दिया जो चलता ही नहीं है। कांग्रेस जब केन्द्र में थी तब हमने झांसी को सैनिक स्कूल, किसानों को मण्डी। अब एक तरफ सविधान खत्म करने वाले हैं और दूसरी तरफ संविधान बचाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एक इंजन तो खराब हो गया है दूसरा भी खटारा हो गया है। ये भाजपा वाले तीर्थ स्थानों को पर्यटन स्थल में बदल रहे थे। जैन समाज ने तीर्थ स्थान को पर्यटन स्थल में नहीं बदलने दिया। ये डिफेन्सकॉरिडोर के नाम पर भी धोखा दे रहे हैं। अन्त में उन्होंने प्रदीप जैन आदित्य को भारी बहुमत से विजयी बनाने की जोरदार अपील की।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गॉधी ने सपा के बब्बर शेर, हजारों की संख्या शंाति के साथ खड़े बब्बर कहते हुए अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि अभी मैं यहां आ रहा था तो सड़कों पर छाते लगे हुए थे, पूछा तो बताया कि स्मार्ट सिटी है। उन्होंने कहा था सौ स्मार्ट सिटी बनायेंगे और सड़क पर छाते लटका दिए। कोविड में गंगा में लाशों के ढेर, मोदी जी ने थाली बजवायी, मोबाइल की टार्च जलवायी। अब जमीन छीनने का टाइम आता है तो बहाना बनाया जाता है बीडा, डिफेन्स कारीडोर का और आपकी जमीन हडप लेते हैं। इण्डिया गठबंधन बाबा साहब अम्बेडकर, महात्मा गांधी और लोहिया के संविधान की रक्षा कर रहा है। मोदी संविधान खत्म करना चाहते हैं। मैं कर्मभूमि के लोगों से कहना चाहता हूॅ कि भारतीय संविधान को कोई खत्म नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रूप्ये का कर्ज माफ किया। मैं आपको समझाता हूॅ कि जितना किसानों का कर्ज माफ किया जाना है 16 लाख करोड़ रूपये में भारत के किसानों का 240 बार कर्जा माफ किया जा सकता था। जितना पैसा इन्होंने अरबपतियों को दिया है इतना पैसा हम गरीबों को देंगे। महालक्ष्मी योजना में एक जुलाई से गरीब महिलाओं को हर साल, साल में एक लाख रूप्या यानि आठ हजार पांच सौ रूप्या हर महीने खटा-खट गरीब महिला के खाते में आयेंगे। करोड़ों महिलाओं को हम लखपति बनायेंगे। किसानों को एमएसपी मिलेगी। तीस दिन के अन्दर किसानों को बीमा धनराशि मिलेगी। मोदी जी कहते हैं कि नाले में पाईप डालो गैस निकालो पकौडे तलो। हम ग्रेजुएट बेरोजगार को पहला रोजगार देगें अप्रेटिसशिप और एक लाख रूप्या साल पहली नौकरी पक्की। हम आपके जेब में करोड़ों रूप्या डालना चाहते हैं। हम जीएसटी बदलने जा रहे हैं। आपके जेब में पैसा आयेगा, आप खर्च करेंगे, इण्डस्ट्री चालू होंगी और आपको रोजगार मिलेगा। अग्निवीर योजना को हम कूडेदान में डाल देंगे। ये योजना अडानी को मदद करने के लिए बनायी गयी है। डिफेन्स कॉरिडोर के लिए जमीन लेकर आपको क्या मिला। एअरपोर्ट, रेलवे डिफेन्स सब दे दिया। मनरेगा में दो सौ पचास रूप्या मिलता था अब चार सौ रूप्या मिलेगा। यूपीए ने भोजन का अधिकार दिया था। अब हम बेहतरीन चावल और आटा देंगे। हमको अडानी और अम्बानी की सरकार नहीं चाहिए हमको युवाओं और किसानों की सरकार चाहिए।

मंच पर पूर्व सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव नीलांशू चतुर्वेदी, यश पाल सिंह यादव, पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज, राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना तिवारी, बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल सिंह, तिलक चन्द्र अहिरवार, सुधांशू त्रिपाठी, अरविन्द वशिष्ठ, असफान सिददीकी, राजेन्द्र सिंह यादव, गौरव जैन, आम आदमी पार्टी प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा, पूर्व जिला अध्यक्ष भगवान दास कोरी, राहुल रिछारिया, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, अरविन्द बब्लू, आम जिलाअध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, सपा महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, तिलक चंद अहिरवार, अजय राजपूत, सपा जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह भोजला, राहुल राय, अफजाल हुसैन, पूर्व जिला अध्यक्ष ललितपुर बलवन्त सिंह राजपूत, राकेश रजक सीता राम यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और आभार मनीराम कुशवाहा ने व्यक्त किया।
इस मौके पर अनिल बटटा पूर्व विधायक ग्यादीन अनुरागी, मनीराम कुशवाहा, डा0 सुनील तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर तिवारी, जगमोहन मिश्रा, देवी सिंह कुशवाहा, मीरा रायकवार, दीपक शिवहरे, विनय उपाध्याय, सरला भदौरिया, प्रीति श्रीवास, अशू अवस्थी, पुत्तू सिंह कुशवाहा, राजेश रानी, एचपी पटेल, वंशराज दुबे, अंकित परिहार, आशीष पाल, अतुल आर्या, सचिन साहू, चौधरी जुबिन, जेके दोहरे, आशिया सिददीकी, राजेश भदौरिया, रवि बघेल, साजिद निसार, आशीष तिवारी, दामोदर दास गेड़ा, हरीश लाला, अनिल झां, प्रदीप गुप्ता, रज्जू भईया, मंसूर अली, अनिल रिछारिया, रईस काजी, अखलाक मकरानी, शहनवाज, कमल जैन, मेवा लाल भण्डारिया, रशीद मंसूरी, राजकुमार सेन, राजकुमार फौजी, अभिषेक जैन, शमीमा, हिना, परवीन, शबीना, राजेश यादव, अशोक क्रान्तिकारी, रवि राजा, सुमन, कविता, रीमा, संगीता, क्राति किरण, विक्की, डा0 रधुवीर चौधरी, महेश रावत, गौरी सोनी, राजीव जैन, राजपाल बुन्देला, रजनीश, अशोक तिवारी, मोना राजा, सुरेश नगाईश, अमित त्रिपाठी, अरविन्द जैन बलली, नेहा शर्मा, राजेश खेरा, बण्टी सरदार, अंकित यादव, मोण्टी शुक्ला, मीरा देवी, राकेश रजक, आलोक जैन, अमित बुन्देला, ब्रजेश शाडिल्या, डीकू गुरसरायं, उमा रजक, गोली राजा, प्रियंका गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, सुदेश पटेल, सीमा कुशवाहा, और हजारों में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *