Headlines

आज राष्ट्रीय हिंदू जागृति मंच के द्वारा नवरात्रि दशहरा करवा चौथ एवं दीपावली के शुभ अवसर पर गरबा, डांडिया महोत्सव कार्यक्रम रिपोर्ट अनिल मौर्य

आज *राष्ट्रीय हिंदू जागृति मंच* के द्वारा *नवरात्रि दशहरा करवा चौथ एवं दीपावली* के शुभ अवसर पर *गरबा, डांडिया महोत्सव कार्यक्रम व करवाचौथ* प्रतियोगिता का रंगोली बैंक्विट हॉल में आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में मातृशक्ति ने प्रतिभाग किया।
यह आयोजन *राष्ट्रीय हिंदू जागृति मंच* की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विनीता शुक्ला के संरक्षण में एवं कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पल्लवी सहरिया व कार्यक्रम सह संयोजक महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति साधना बाजपेयी और मंडल अध्यक्ष श्रीमती वंदना गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्र हिंदू जागृति मंच के अध्यक्ष नरेश गुप्ता और विशिष्ट अतिथि रा.चेयरमैन श्रीमती संगीता गुप्ता उपस्थित रही।आयोजित करवा चौथ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- मनाली त्रिपाठी,द्वितीय स्थान-शालिनी साहू ,तृतीय स्थान-नीलमा सरावगी
प्राप्त किया और तीनो विजयताओ को मुख्य अथितियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रजनी दीक्षित “प्रभु श्री राम जी” गीता सिंह “लक्ष्मण जी” एवं वंदना गुप्ता द्वारा माता शबरी रामायण का प्रसंग मंच पर प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर रा. महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम कुशवाहा रा. महिला उपाध्यक्ष सीमा शुक्ला रा. विधि प्र.अध्यक्ष एडवोकेट प्रीति संज्ञा,जिला उपाध्यक्ष गीता सिंह,सुनीता साहू,लक्ष्मी अरजरिया,राम श्री गुप्ता,रत्ना गुप्ता, सचिव कीर्ति आर्य,गीता सिंह,प्रेमनगर मंडल अध्यक्ष सुमन साहू,महामंत्री शालिनी साहू, उपाध्यक्ष भारती साहू सचिव पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष आरती श्रीवास्तव,भारती साह,उषा अवस्थी,
सीमा गुप्ता,शिखा सुहाने,संजना सिंह,आरती अग्निहोत्री,डॉ रुपाली भार्गव रश्मि बाजपेई, रजनी दीक्षित,माधवी शुक्ला प्रीति शुक्ला, मीना गुप्ता,रश्मि पटेरिया,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती साधना बाजपेई ने आभार व्यक्त किया और राष्ट्र हिंदू जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी श्री नरेश गुप्ता ने पान भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया।
*नरेश गुप्ता राजू रक्सा*
*अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू जागृति मंच*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *