Headlines

आज वैष्णो देवी की यात्रा कर भक्तों का दल पहुंचा झांसी रिपोर्ट: अनिल मौर्य

आज वैष्णो देवी की यात्रा कर भक्तों का दल पहुंचा झांसी जिला अध्यक्ष भाजपा हेमंत परिहार ने किया स्वागत* बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति के द्वारा वैष्णो देवी यात्रा का आयोजन निशुल्क किया गया था जिसमें कावड़ यात्रा समिति के संयोजक एवं जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार की धर्मपत्नी कृतिका हेमंत परिहार सभी श्रद्धालुओं के साथ यात्रा से वापस झांसी स्टेशन पहुंची।
झांसी रेलवे स्टेशन पर भाजपा झांसी के जिला अध्यक्ष एवं कावड़ यात्रा समिति के संयोजक हेमंत परिहार के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को माला पहनाकर स्वागत किया सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया एवं सहयोगियों को धन्यवाद
दिया।
हेमंत परिहार ने सभी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया की बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति में हजारों की संख्या में सदस्य हैं, सभी सदस्यों को एक साथ ले जा पाना संभव नहीं है आगे भी इस तरह की यात्रा चलती रहेगी और सभी को माता रानी की कृपा से दोबारा मौका मिलेगा सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद दिया कि आप दिवाली जैसे व्यस्ततम समय में समय निकालकर यात्रा में सम्मिलित हुए।
पूरी यात्रा में किसी को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई एवं सकुशल वापस झांसी पहुंच गए यह सिर्फ माई की कृपा से ही संभव हो सका।
हेमंत परिहार ने माता वैष्णो देवी से सभी की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की एवं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
स्टेशन पर आकाश राय, नीरज सिंह, प्रवीण लखेरा, अंकित सिंह, राजवीर, राहुल, कुशवाहा, चंद्रपाल, शिवशरण, कमलेश कुमारी, मिथलेश कुमारी, राहुल परिहार, रवि, एवं सभी माता के भक्त उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *