Headlines

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा मनाया गया होली जलसा रंगोत्सव

*उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा मनाया गया होली जलसा रंगोत्सव*
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में लक्ष्मी गार्डन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया
आयोजक अजय चड्ढा सीपरी महासमिति के अध्यक्ष एवं अभिषेक सोनकिया कैट के जिलाध्यक्स रहे
मुख्य अतिथि लखनऊ कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रचना – आशीष उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रोहित पांडे रहे
कार्यक्रम में व्यापारी परिवार आमंत्रित थे और सभी ने भरपूर होली का जश्न मनाकर एक दूसरे को सौहार्द्रपूर्ण रूप से तिलक लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी मथुरा बृंदावन से आई हुई राधा कृष्ण जी के स्वरूप की टोली ने जनता का फूलों की होली एवं भक्तिमय गीतों पर नृत्य कर लोगों का मन मोहा सभी लोगों ने भरपूर व्यंजनों का आनन्द लिया कार्यक्रम में सी ए रचित अग्रवाल ,कुलदीप सिंह दांगी, रितेश साहू, सचिन मिश्रा, डॉ जी एस अर्गल, नितिन अग्रवाल, विशाल राय, विकास पटेल, प्रवीण शर्मा, मनीष रावत, दिलीप अग्रवाल, राजीव सलूजा, सुमित साहू, सत्यम दीक्षित, अमित राय, रामकुमार साहू, मृत्युंजय तिवारी, शालिनी गुरबख्शनी, माला मल्होत्रा आदि ने विशेष सहयोग दिया
महिला अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम की सह संयोजिका अंजली दत्ता ने किया
कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता पंकज शुक्ला ने एवं अतिथियों का स्वागत अजय चड्ढा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *