*1* राम मंदिर चढ़ावा चोरी- ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा, ट्रस्टी अनिल मिश्रा की छुट्टी; चंपत के ड्राइवर टिन्नू समेत 8 गिरफ्तार
*2* ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, इनमें 5 सेना, 1 एयरफोर्स का जवान;
पहलगाम अटैक के बाद PoK में हमला किया था
*3* ड्रग माफियाओं पर बड़ा प्रहार: अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप, छह हजार करोड़ के नशीले पदार्थ किए गए नष्ट
*4* गृह मंत्री ने इस दौरान ‘ऑनलाइन ड्रग डिस्पोजल फोर्टनाइट कैंपेन’ की भी शुरुआत की। इस अभियान के तहत देशभर में जब्त किए गए लगभग 2,09,500 किलोग्राम नशीले पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। इन नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 6,000 करोड़ रुपये बताई गई है। सरकार का मानना है कि यह अभियान ड्रग तस्करी के नेटवर्क को कमजोर करने में अहम भूमिका निभाएगा।
*5* आज अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस है। इसके अवसर पर उपराष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुक्त भारत’ का संदेश दिया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर, आइए हम ‘नशा मुक्त भारत’ बनाने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराएं। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार एक सुरक्षित समाज के निर्माण और प्रभावित व्यक्तियों को उचित देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है
*6* भारत और अमेरिका व्यापार समझौता फाइनल होने के बेहद करीब हैं, अमेरिकी अधिकारी बार बार संकेत दे रहे हैं कि डील जल्द ही साइन हो सकती है, लेकिन भारत इस डील पर अभी साइन करने को तैयार नहीं है, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को लंदन में बोलते हुए कहा कि बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है
*7* गोयल ने कहा कि दोनों पक्ष 6 फरवरी से इस डील को फाइनल करने में जुटे हुए हैं, लेकिन जो बात अभी तक अनसुलझी है,वह एक महत्वपूर्ण शर्त है,भारत को औपचारिक गारंटी चाहिए कि उसके निर्यात को अमेरिकी बाजार में बाकी देशों की तुलना में टैरिफ का लाभ मिलेगा,गोयल ने रॉयटर्स को बताया कि जिस दिन अमेरिका हमें ये गारंटी देने के लिए रास्ता तलाश लेगा,उस दिन यह डील पक्की हो जाएगी
*8* राम मंदिर चढ़ावा विवाद के मामले पर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) से राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने भी बड़ा सवाल खड़ा किया है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि राम मंदिर चढ़ावा के मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। इसका इस्तेमाल सांसदों को खरीदने में किया जा रहा है
*9* ‘दूध का दूध, पानी का पानी करके रहेंगे’, दान मामले में SIT की कार्रवाई के बाद बोले CM योगी, सपा पर भी बोला हमला
*10* US नागरिकता छोड़ पैतृक गांव लौटीं आंध्र प्रदेश की 94 साल की बुजुर्ग, बोलीं- भारतीय बनकर मरना चाहती हूं
*11* कच्चा-तेल ईरान युद्ध से पहले वाले भाव 72 डॉलर पर, एनर्जी एक्सपर्ट ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दशहरे तक ही संभव
*12* पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। आरोपी केतन की मंगेतर सिया और उसका दोस्त फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। इसी बीच मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। हालांकि मुख्यमंत्री ने मामले की तेजी से जांच कराने और विशेष जांच दल यानी एसआईटी के गठन का भरोसा दिया है
*13* ईरान बोला-NATO देशों ने जंग में अमेरिका का साथ दिया, इन्हें जवाबदेह ठहराया जाए; होर्मुज में जहाज पर हमला, पुल को नुकसान
*14* वैभव सूर्यवंशी आज इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं, श्रेयस की कप्तानी में पहली बार उतरेगा भारत, आयरलैंड से पहला टी-20 आज
*15* सबसे बड़ा उलटफेर: चार बार की FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन जर्मनी को इक्वाडोर ने मात दी, अगले राउंड में जगह भी बनाई
*16* सोमवार को गिरावट के साथ खुल सकता है भारतीय बाजार, गिफ्टी निफ्टी में 150 अंकों की कमजोरी; एशिया बाजारों में गिरावट,6% टूटा दक्षिण कोरिया का कोस्पी
*17* वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल; सरकार बोली- 39,000 लोग लापता, मलबे के नीचे से आवाजें आ रहीं
*==============================*
