कल दिनांक 19 जुलाई 2026 को दोपहर बाद 3:00 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार

कल दिनांक 19 जुलाई 2026 को दोपहर बाद 3:00 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, किले के पास, झाँसी में हिंदी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) का सनातन धर्म जागरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न होगा। इस अवसर पर सनातन के अनन्य उपासक एवं सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अश्विनी कुमार उपाध्याय एवं हिंदी साधक डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल (देहरादून) का अलंकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में पूज्य महामंडलेश्वर डॉ. शाश्वतानंद गिरि एवं बुन्देलखण्ड विश्ववि‌द्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय भी सहभाग करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रवींद्र शुक्ल करेंगे।

कार्यक्रम के उपर्युक्त महनीय आयोजन को कवर करने हेतु कृपया अपने छायाकार एवं संवाददाता को भेजने की कृपा करें। आपका आभारी रहूँगा।

सादर

भवदीय

नीरज सिंह सहसंयोजक जनसंचार हिंदी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय)
🙏🏻🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *