देहरादून।
देवभूमि उत्तराखण्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ एलाइड साइंस विभाग द्वारा भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भारतीय ज्ञान प्रणाली पर पाँच दिवसीय “संकाय विकास कार्यक्रम (FDP)” के सफल आयोजन का आज समापन हुआ
एफ.डी.पी. के अंतिम दिन अतिथि वक्ता प्रोफेसर (डॉ.) शक्ति मनूचा ने भारतीय ज्ञान पद्द्ति को नहीं शिक्षा नीति से जोड़ने पर बल दिया,यूनिवर्सिटी के प्रति-कुलपति प्रोफेसर आर. के. त्रिपाठी ने इस संकाय विकास कार्यक्रम से होने वाले लाभ पर चर्चा की
विश्वविद्यालय के विधि विभाग के संकायअध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि इतिहास भविष्य क़ी अदालत होती है, जो हम आज करेंगे उसका मंथन भविष्य में होगा औऱ फैसला होगा क़ी हमने जो आज किया उससे समाज को क्या मिला
यूनिवर्सिटी में आईक्यूएसी की निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) आरती खंडूड़ी ने नई शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में हो रहे सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा क़ी जिससे सीधे छात्रों को लाभ मिल रहा है, एलाईड साइंस विभाग क़ी डीन एवं एफ.डीपी. की कन्वीनर प्रोफेसर (डॉ.) शिखा भास्कर ने आयोजन क़ी सफलता के लिये सभी रिसोर्स पर्सन्स का आभार किया एवं देवभूमी यूनिवर्सिटी के मैंनेजमेंट से प्राप्त सपोर्ट पर धन्यवाद ज्ञापित किया, इस अवसर पर विभाग के शिक्षाकगण एवं देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के सभी संकाय के विद्वान एवं विषय विशेषज्ञ मौजूद रहे
