कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के निरीक्षण से संबंधित जारी की गई

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के निरीक्षण से संबंधित जारी की गई

*मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान की गतिविधियों का निरीक्षण*

*11 जुलाई से आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा घर-घर दस्तक देकर होगी दस्तक अभियान की शुरुआत*

*ई-कवच पोर्टल पर रोगियों की सूची एवं कीट सर्वेक्षण किया जाए अपडेट – डॉ शिशिर पुरी*

*मलेरिया टीम द्वारा संवेदनशील वार्ड में की जा रही है सघन जांच एवं एंटी लार्वा कीटनाशक छिड़काव*

*झांसी दिनांक:10/07/2026*

मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अभियान के अंतर्गत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपरी बाजार एवं वार्ड नंबर 40, 60 एवं 34 में ऑन-फील्ड कार्य कर रही मलेरिया टीम का औचक व सघन निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में समस्त गतिविधियों को संपादित किया गया।
निरीक्षण के समय मलेरिया विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास व वार्डों के संवेदनशील जल-जमाव वाले स्थानों की सघन जांच कर मच्छरों के प्रजनन को रोकने हेतु तत्काल प्रभावी लार्वारोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा था। सीएमओ द्वारा 11 जुलाई से प्रारंभ होने वाले दस्तक अभियान की सफलता हेतु उपस्थित एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सघन संवेदीकरण करते हुए आशाओं को दस्तक अभियान के अंतर्गत ई-कवच पोर्टल पर रोगियों का विवरण फीड करने तथा घर-घर जाकर कीट सर्वेक्षण व सोर्स रिडक्शन करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ उत्सव राज एवं जिला मलेरिया अधिकारी श्री राजीव कुमार त्रिपाठी द्वारा भी संयुक्त रूप से स्वास्थ्य केंद्रों एवं क्षेत्रीय गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के समय मलेरिया निरीक्षक श्री कार्तिक आर्यन, श्री रविंद्र राठौर सहित मलेरिया विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *