कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक से संबंधित जारी की गयी
*बड़ागांव एवं चिरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन*
*ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं की जाएं सुदृढ़ – डॉ शिशिर पुरी*
*संचारी एवं गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट के साथ ई-संजीवनी, ई-कवच, एनसीडी पोर्टल पर की जाए डेली रिपोर्टिंग – डॉ एन के जैन*
*विभागीय राष्ट्रीय कार्यक्रमों की हुई विस्तृत समीक्षा*
*झांसी दि- 14 जुलाई 2026*
जनपद झांसी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से ग्राम पंचायत स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु संचालित किए जा रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन सीएमओ ऑफिस में किया गया, यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि सरकार द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से जनमानस को 12 आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिसमें मुख्य रूप से मातृ-शिशु देखभाल, गैर संचारी रोगों (शुगर, बीपी, कैंसर) की जांच, किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन की सेवाएं, संचारी रोगों का प्रबंधन, दांत,आंख, कान, नाक, गले की सामान्य समस्याएं आदि सम्मिलित हैं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामवासियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान किए जाने के साथ ही निर्देश दिए कि प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर आवश्यक जांच किट एवं आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उपलब्ध औषधियों की सूची प्रदर्शित की जाए। सीएचओ द्वारा प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों का पर्यवेक्षण किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बैठक में अनुपस्थित सीएचओ का 1 दिन का मानदेय रोकने एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले 4 सीएचओ को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए।
नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के जैन ने सभी सीएचओ निर्देश दिए कि गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट का कार्य करते हुए की ई-संजीवनी, ई-कवच, एनसीडी पोर्टल आदि पर समय से रिपोर्टिंग की जाए।
बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रवि शंकर द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ रमाकांत स्वर्णकार एवं एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा राजपूत ने एनसीडी कार्यक्रम तथा यूडीएसपी पोर्टल, श्री रुपेश नामदेव द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, श्री आशीष सहगल द्वारा राष्ट्रीय फ्लूरोसिस कार्यक्रम, डॉ मनीष खरे द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक, डीसीपीएम श्री प्रशांत वर्मा द्वारा सीपीएचसी, डॉ प्रतीक गुबरेले द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में डॉ एन के जैन, डॉ रविशंकर, डॉ रमाकांत स्वर्णकार, डॉ वैभव पुरोहित, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला, डॉ मनीष खरे, श्री प्रशांत वर्मा, डॉ अनुराधा राजपूत, डॉ प्रतीक गुबरेले, श्री मिर्जा रफीक, श्री वैभव खरे सहित विकासखंड चिरगांव एवं बड़ागांव के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।
