ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए विशाखापट्टनम–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन का संचालन*

*ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए विशाखापट्टनम–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन का संचालन*

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल द्वारा अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का संचालन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 08513/08514 विशाखापट्टनम–हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम विशेष ट्रेन के संचालन की शुरूआत की गई है। यह विशेष ट्रेन मध्य भारत एवं उत्तर भारत के प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए झांसी मंडल से होकर संचालित होगी।

1. रेल प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 08513 विशाखापट्टनम–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन दिनांक 21 मई 2026 को विशाखापट्टनम से प्रस्थान करेगी तथा 23 मई 2026 को हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08514 हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम विशेष ट्रेन 24 मई 2026 को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर 26 मई 2026 को विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

*समय सारणी – 08513 विशाखापट्टनम–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन*

विशाखापट्टनम (प्रस्थान 17:40),
दुव्वाडा (18:38/18:40),
अन्नकापल्ले (19:00/19:05),
तुनी (19:50/19:55),
राजमुंदरी (21:55/22:00),
बल्लारशाह (11:30/11:35),
नागपुर (14:40/14:45),
जुझारपुर (20:30),
रानी कमलापति (22:20/22:25),
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन (02:15/02:20),
आगरा कैंट (06:35/06:40),
हजरत निजामुद्दीन (आगमन 11:40)।

*समय सारणी – 08514 हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम विशेष ट्रेन*

हजरत निजामुद्दीन (प्रस्थान 23:55),
आगरा कैंट (03:00/03:05),
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन (07:45/07:50),
रानी कमलापति (14:10/14:15),
जुज्हारपुर (16:25),
नागपुर (22:20/22:25),
बल्लारशाह (02:55/03:00),
राजमुंदरी (16:30/16:35),
तुनी (18:30/18:35),
अन्नकापल्ले (19:50/19:55),
दुव्वाडा (21:30/21:32),
विशाखापट्टनम (आगमन 22:40)।

2. ट्रेन संख्या 08515 विशाखापट्टनम–फरीदाबाद विशेष ट्रेन दिनांक 21 मई 2026 को विशाखापट्टनम से प्रस्थान करेगी तथा 23 मई 2026 को फरीदाबाद पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08516 फरीदाबाद–विशाखापट्टनम विशेष ट्रेन 25 मई 2026 को फरीदाबाद से रवाना होकर 27 मई 2026 को विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

*समय सारणी – 08515 विशाखापट्टनम–फरीदाबाद विशेष ट्रेन*

विशाखापट्टनम (प्रस्थान 04:15),
आर्कू (07:45/07:50),
कोरापुट (12:40/13:00),
लक्ष्मीपुर रोड (23:10),
रायपुर (00:05/00:15),
दुर्ग (01:05/01:10),
नागपुर (05:45/06:15),
जुज्हारपुर (14:00),
रानी कमलापति (15:45/15:50),
बीना (18:30),
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन (21:55/22:00),
आगरा कैंट (02:40/02:45)
फरीदाबाद (आगमन 08:00)

*समय सारणी – 08516 फरीदाबाद–विशाखापट्टनम विशेष ट्रेन*

फरीदाबाद (प्रस्थान 00:10),
आगरा कैंट (03:10/03:15),
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन (08:10/08:15),
रानी कमलापति (15:05/15:10),
जुझारपुर (17:55),
नागपुर (00:05/00:35),
दुर्ग (05:55/06:00),
रायपुर (06:40/06:50),
लक्ष्मीपुर रोड (07:50),
कोरापुट (17:50/18:10),
आर्कू (20:45/20:50),
विशाखापट्टनम (आगमन 00:45)।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी एवं आरक्षण संबंधी जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट अथवा हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *