Headlines

बरुआसागर स्टेशन पर झांसी मंडल की सघन मजिस्ट्रेट चेकिंग: 146 अनियमित यात्री पकड़े गए, ₹90,900 का जुर्माना वसूला गया*

*बरुआसागर स्टेशन पर झांसी मंडल की सघन मजिस्ट्रेट चेकिंग: 146 अनियमित यात्री पकड़े गए, ₹90,900 का जुर्माना वसूला गया*

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में झांसी रेल मंडल द्वारा आज दिनांक14.05.2026 को बरुआसागर रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व मजिस्ट्रेट श्री प्रतीक त्रिपाठी एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) श्री वीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक श्री मनोहर लाल मीणा एवं श्री अरुण सचान भी अपनी टीम के साथ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा कर रहे कुल 146 यात्रियों को पकड़ा गया। इन पर कुल ₹90,900 का जुर्माना लगाया गया, जिसमें ₹48,500 कोर्ट फाइन तथा ₹42,400 रेल किराये के रूप में मौके पर ही वसूल किए गए।

मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 11801 ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस, 20976 चंबल एक्सप्रेस, 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस तथा 64612 मानिकपुर–झांसी मेमू सहित विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की सघन जांच की गई।

इस अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु चेकिंग स्टाफ से श्री अशोक त्रिपाठी, श्री के.पी. अर्मो, श्री वीरेंद्र अहिरवार, श्री नवीन व्यास, श्री हामिद खान एवं श्री मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से उपनिरीक्षक श्री आर.सी. मीणा एवं श्री सुनील कुमार तथा जीआरपी से उपनिरीक्षक श्री शिव स्वरूप सिंह एवं श्री मंगेश प्रताप सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। इसके अतिरिक्त लगभग 40 चेकिंग स्टाफ के सदस्यों ने स्टेशन पर सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाई।

झांसी रेल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट अवश्य रखें, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

मनोज कुमार सिंह
जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *