Headlines

जनपद की 85 चिकित्सा इकाइयों को प्राप्त हो चुका है प्रमाणपत्र – डॉ शिशिर पुरी*

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा जारी की गई राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति

*जनपद के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने प्राप्त किया भारत सरकार से गुणवत्ता प्रमाण पत्र*

*जनपद की 85 चिकित्सा इकाइयों को प्राप्त हो चुका है प्रमाणपत्र – डॉ शिशिर पुरी*

*82 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, एक सीएचसी, एक पीएचसी एवं जिला महिला चिकित्सालय को मिल चुका है प्रमाण पत्र*

*एनक्यूएएस के मानकों के आधार पर अन्य चिकित्सा इकाइयों की गुणवत्ता में किया जा रहा सुधार*

*झाँसी 11 जून 2026*

जनपद झांसी में क्वालिटी एश्योंरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा इकाइयों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं से संबंधित भारत सरकार द्वारा निर्धारित एनक्यूएएस प्रमाणन को गति मिली है। जनपद की दो चिकित्सा इकाइयों को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है, यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि समस्त स्वास्थ्य इकाइयों का एनक्यूएएस के मानकों के आधार पर तीन चरणों में मूल्यांकन किया जाता है। सर्वप्रथम चिकित्सा इकाइयों द्वारा स्वमूल्यांकन किया जाता हैI 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली चिकित्सा इकाइयों का राज्य स्तरीय निरीक्षण किया जाता है। राज्य स्तर से प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार की टीम द्वारा भौतिक रूप से एवं वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय मूल्यांकन किया जाता है। भारत सरकार की टीम द्वारा किए गए मूल्यांकन में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली चिकित्सा इकाई को भारत सरकार द्वारा गुणवत्ता प्रमाणन हेतु एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। अभी तक जनपद की 85 चिकित्सा इकाइयों द्वारा भारत सरकार से यह सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिया गया है।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ एन के जैन ने बताया कि जनपद के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को भी चरणबद्ध तरीके से सर्टिफिकेट प्राप्त करने हेतु तैयारी की जा रही है। जनपद के 82 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला महिला चिकित्सालय को यह प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है।

जिला क्वालिटी परामर्शदाता डॉ मनीष खरे ने बताया कि विकासखंड चिरगांव के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंगरा बंगरी ने 88.22 प्रतिशत एवं विकासखंड बड़ागांव के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिरगुवां ने 86.03 प्रतिशत स्कोर करते हुए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेट प्राप्त किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ब्लॉक स्तरीय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की टीम तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ, एएनएम व आशाओं को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *