Headlines

*जनपद के 250 पंचायत एवं वार्ड में ग्राम एवं नगरीय स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का हुआ आयोजन – डॉ शिशिर पुरी*

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा जारी की गई विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति

*पहले दिन 3685 बच्चों को पिलायी गयी विटामिन ए की खुराक*

*1045 बच्चों को एनीमिया से मुक्ति के लिए दिया गया आयरन फोलिक एसिड सीरप*

*जनपद के 250 पंचायत एवं वार्ड में ग्राम एवं नगरीय स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का हुआ आयोजन – डॉ शिशिर पुरी*

*जनपद में प्रारंभ हुआ विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम*

*नगर पंचायत कोछाभांवर में सीएमओ द्वारा किया गया उद्घाटन*

*झांसी दिनांक 10 जून 2026*

स्वास्थ्य विभाग झांसी द्वारा जनपद में विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम तथा एनीमिया मुक्त भारत अभियान की शुरुआत कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी द्वारा बताया गया कि जनपद में 250 पंचायत एवं वार्ड में ग्राम एवं नगरीय स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवसों का आयोजन किया गया, जिसमें 9 माह से 5 वर्ष तक की आयु के 3685 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। साथ ही एनीमिया मुक्त भारत अभियान में 6 माह से 59 माह (5 वर्ष) की आयु के 1045 बच्चों को आयरन फोलिक एसिड सीरप की डोज दी गई। 5 वर्ष तक आयु के बच्चों के अभिभावकों को 50 मिली की एक सीरप बोतल दी गई, जिसे अभिभावकों द्वारा प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को अपने बच्चों को निर्धारित मात्रा के अनुसार पिलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी द्वारा स्वयं नगर पंचायत कोछाभांवर में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का उद्घाटन किया गया तथा 9 माह से 5 वर्ष तक के उपस्थित बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों का टीकाकरण, विटामिन ए की खुराक तथा आयरन फोलिक एसिड सीरप से आच्छादित करें, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को विभिन्न बीमारियों से बचाया जा सके।

उद्घाटन के अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव डॉ वैभव पुरोहित, एआरओ श्री दिवेश सिंह, बीसीपीएम श्री सुनील कुमार, एलएचवी श्रीमती सिया, सीएचओ श्री कपिल शाक्य, एएनएम श्रीमती प्रतिभा सेन तथा समस्त संगिनी व आशाएं उपस्थिति रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *