झांसी।
( जिलाधिकारी की अपील पर राहत हेतु )
सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में अनूप बिन्दल की अध्यक्षता , ट्रैफिक इंचार्ज मान देवेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य , संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व कुसुमलता – संजीव अग्रवाल के संयोजन में आज सदर बाजार चौराहे पर आम जन हेतु गर्मी में राहत के लिये शीतल विशुद्ध जल के वाटर कंटेनर लगा विधिवत उदघाटन किया गया।
आरम्भ में मुख्य अतिथि व क्लब पदाधिकारियों ने शीतल जल वितरण काउंटर का फीता काट कर उद्घाटन किया तत्पश्चात आम जन को आर ओ के शुद्ध ठन्डे पानी के कैंपफर से स्वयं पानी भरकर पीने हेतु खोल दिया गया।
सनशाइन क्लब झांसी के पदाधिकारियों ने बताया आगामी शीतल जल वितरण के लिए बी के डी चौराहा , कचहरी चौराहा , जेल प्रांगण , रानी महल के पास व बड़ा गांव गेट बाहर स्थान चिन्हित कर शीघ्र जल वितरण के प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष विनोद अग्रवाल यूको , वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र डालमिया , कोषाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल , अजय कुमार राय , रवि पान्डेय , सचिन शर्मा , राजेश अग्रवाल मेडिसिन , सोनू अग्रवाल , लेडीज विंग सचिव साधना अग्रवाल , ट्रैफिक वॉर्डन दीपशिखा शर्मा, हेड कांस्टेबल हिमांशु कुमार , अजय कुमार गुप्ता , मुकेश कुमार , अनामिका , निशा , संकेत साहू , अंकित अग्रवाल , अनुपम अग्रवाल व सम्भ्रांत नागरिकों के साथ श्री अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ट्रैफिक चीफ वॉर्डन डॉ प्रगति शर्मा ने एवं सभी के प्रति आभार क्लब सचिव कमल निगम एडवोकेट व निपुण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
ठंडे पानी के आर ओ कैम्पर लगाए आम जन के लिए सदर बाजार चौराहे पर
