उत्तराखंड राज्य रजत जयंती गीत उत्सव गीत “कहो फिर से : प्यारा है उत्तराखंड दिल से” के रचइता हैँ डॉ. दीक्षित
देहरादून! उत्तराखंड राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष का रजत जयंती उत्सव मना रहा हैँ, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार दीक्षित द्वारा रचित उत्सव गीत “कहो फिर से : प्यारा हैँ उत्तराखण्ड दिल से” विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र जोशी द्वारा रिलीज किया गया जिसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी औऱ उत्तराखंड राज्य सहित अन्य राज्यों में भी सराहा जा रहा हैँ
डॉ. अनिल कुमार दीक्षित उत्तराँचल यूनिवर्सिटी की साहित्यिक समिति के चेयरपर्शन हैँ औऱ यह उत्तराखंड राज्य रजत जयंती गीत यूनिवर्सिटी की उपलब्धि हैँ
आज विश्वविद्यालय के “फाउंडर्स डे” पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ दीक्षित को इस उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान राशि का चेक देकर उन्हें सम्मानित किया गया
इस अवसर पर 150 से ज़्यादा शिक्षकों को भी उनके नवाचार को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मान राशि के चेक प्रदान किये गये
उत्तराँचल यूनिवर्सिटी की वाइस-प्रेसिडेंट सुश्री अंकिता जोशी नें कहा कि उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष की गरिमा और प्रेरणा नें हम सब को नई ऊँचाई दी हैँ जिससे हम विश्व गुरु के पथ पर अग्रसर हो रहे हैँ।
स्टूडेंट्स वेलफेयर एवं आई टी डायरेक्टर डॉ.अभिषेक जोशी नें कहा कि, रजत जयंती वर्ष में बाबा केदार औऱ बदरी विशाल के आशीर्वाद ने हम प्रदेशवासियों के हृदय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित किये जाने पर डॉ. अनिल कुमार दीक्षित नें भावनायें व्यक्त करते हुए कहा कि, हमारे लिए यह गर्व और सौभाग्य का विषय है कि रजत जयंती उत्सव के हम साक्षी हैँ
उत्तराँचल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट श्री जीतेन्द्र जोशी नें कहा कि, तकनीक नवाचार, स्टार्टअप, खेल, संस्कृति और सेवा, हर क्षेत्र में उत्तराखंड को अव्वल करना है।
कार्यक्रम की मुख्य अथिति श्रीमती अनुराधा जोशी नें अपने सम्बोधन में कहा कि, सबनें मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि उत्तराखण्ड राज्य को एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएँगे, जहाँ विकास और प्रकृति, विज्ञान और संस्कृति, आधुनिकता और परंपरा परिलक्षित हों। भारत माता हमारी मातृभूमि हैँ ,औऱ यह राज्य “उत्तराखण्ड – देवभूमि” हैं।
यहाँ पर हम बताते चले कि गत महीने, भारत सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नें बाबा केदार नाथ मन्दिर के प्रांगण से कहा था कि “21सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक हैँ
फाउंडर्स डे सेलिब्रेशन में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र जोशी, वाइसप्रेसिडेंट सुश्री अंकिता जोशी, डायरेक्टर आई-टी प्रोफेसर अभिषेक जोशी, कुलपति प्रोफेसर धरम बुद्धि, प्रति कुलपति डॉ. राजेश बहुगुणा, रजिस्ट्रार डॉ. अनुज राणा सहित सभी विभाग के डीन डायरेक्ट,आचार्य, उपाचार्य एवं शिक्षक गण मौजूद थे
