धरती को हरा-भरा रखकर ही किया जा सकता है पर्यावरण संरक्षण- डॉ शिशिर पुरी*

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के संबंध में जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति

*”प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” सूत्र वाक्य के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस*

*धरती को हरा-भरा रखकर ही किया जा सकता है पर्यावरण संरक्षण- डॉ शिशिर पुरी*

*सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस*

*झांसी दिनांक 5 जून 2026*

स्वास्थ्य विभाग झांसी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदूषणमुक्त वातावरण के लिए वृक्षारोपण के महत्व को परिलक्षित करते हुए सीएमओ कार्यालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर वृक्षारोपण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि जलवायु परिवर्तन एक गंभीर समस्या के रूप में हम सभी के सामने है, जिसका असर सर्वप्रथम निवासियों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम बदल रहे हैं, सर्दियों के दिन छोटे हो रहे हैं और गर्मियों में रिकॉर्ड तोड़ धूप व तापमान का सामना करना पड़ रहा है। यह एक गंभीर चेतावनी है। इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आवश्यक है कि जिस धरती मां ने हमें जीवन दिया, हवा दी, पानी दिया और रहने का स्थान दिया है, उस धरती मां को हरा-भरा रखने के लिए *”एक पेड़ मां के नाम”* के अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाए जाएं।
उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर *”प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए (Inspired by Nature. For Climate. For Our Future)”* सूत्र वाक्य को अपनाना चाहिए। इसके अंतर्गत सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें जब भी बाजार जाएं तो कपड़े का थैला लेकर जाएं।पुनर्चक्रणयोग्य प्लास्टिक का ही उपयोग करें। जल का संरक्षण करें। घर, स्कूल, कार्यालय में वर्षा जल संचयन के बुनियादी ढांचे का निर्माण करें। ऊर्जा की बचत करें। सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण का उपयोग करें। जहां भी संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें। प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण किया जाए। सभी जनपद वासी एक पेड़ मां के नाम से अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। सामुदायिक स्तर पर जैव विविधता संरक्षण शुरू करें। प्राकृतिक या जैविक उत्पादों का उपयोग करें। स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिशिर पुरी ने सीएमओ कार्यालय में वृक्षारोपण करते हुए सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी। जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के जैन, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष अग्निहोत्री, डॉ रामपाल, एआरओ श्री लाखन सिंह, श्री राज बृजेंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *