*झांसी।* बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्री कृष्ण को लेकर दिए गए कथित बयान पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने एक वीडियो जारी कर अपने विचार रखे हैं।
वीडियो में महेश कश्यप ने कहा – “नमस्कार, जय श्री कृष्णा। धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा हमारे भगवान श्री कृष्ण के ऊपर, भगवान राम के पिताजी के ऊपर जिस तरीके से इनके बयान आते हैं…”
उन्होंने कहा कि देश का कानून और संविधान अगर इजाजत दे दे तो हम इनकी जीभ काटकर भगवान के चरणों में चढ़ा देंगे। ऐसे व्यक्ति कभी भगवान का मार्ग नहीं दिखा सकते, कभी अच्छा मार्ग नहीं दिखा सकते।
महेश कश्यप ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि ऐसे लोग विदेशों में जाकर कहीं न कहीं देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी जांच का विषय है कि ये विदेशों में जाते हैं, ऐसा तो नहीं कि कहीं पाकिस्तान जैसे देशों से मिलकर हमारे देश का माहौल खराब करने में धीरेंद्र शास्त्री जी का हाथ हो।
उन्होंने अंत में जय श्री कृष्णा कहकर अपनी बात समाप्त की।
