Headlines

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैलार सहित 45 पीएचसी पर आयोजित हुए मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले- डॉ शिशिर पुरी*

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के निरीक्षण से सम्बन्धित जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति

*सीएमओ ने किया मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का निरीक्षण*

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैलार सहित 45 पीएचसी पर आयोजित हुए मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले- डॉ शिशिर पुरी*

*मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में उपलब्ध कराई जाएं सभी स्वास्थ्य सेवाएं – डॉ शिशिर पुरी*

*झांसी – 9 अगस्त 2026*

शासन के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले आयोजित किया जा रहे हैं, जिनके माध्यम से रविवार अवकाश के दिन भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सक और स्टाफ उपस्थित रहकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड बबीना के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खैलार में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी द्वारा किया गया।
खैलार में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमंत कुमारी, स्टाफ नर्स श्रीमती अलका, श्रीमती नीतू, श्रीमती सुधा, एलएचवी श्रीमती राजदुलारी सहित स्टाफ उपस्थित मिला। डॉ हेमंत कुमारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से प्रतिदिन 50-55 मरीजों को चिकित्सा उपचार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में संस्थागत प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध है एवं माह में 20 से 25 संस्थागत प्रसव कराए जाते हैं। आज मेले में निरीक्षण के समय तक 10 मरीजों को सेवा प्रदान की गई थी, जिसमें 2 गर्भवती महिलाएं भी सम्मिलित थीं। गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच की सुविधा के साथ ही पोषण परामर्श की सेवाएं भी प्रदान की गईं।

सीएमओ ने बताया कि जनपद में 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 13 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयुष्मान आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है और क्षेत्रीय जनमानस को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। निरीक्षण में एआरओ श्री आर एम मौर्या उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *